{"_id":"5963b5b44f1c1ba82e8b46b4","slug":"11499706804-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मठियाण गांव पहुंची स्वास्\nथ्य टीम, सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मठियाण गांव पहुंची स्वास् थ्य टीम, सैंपल लिए
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। मठियाण गांव पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीलिया से ग्रसित बच्चों का उपचार किया। पीलिया की रोकथाम के लिए जरूरी दवाइयां दी गई। तीन बच्चों का सैंपल भी लिया गया, जिसकी जांच रिपोर्ट मंगलवार तक उपलब्ध होगी। जल संस्थान की पानी की टंकियों में क्लोरीन की गोलियों डाली गई। डॉक्टरों ने बारिश के मौसम को देखते हुए पानी उबाल कर पीने की सलाह दी है।
चंबा विकास खंड के मठियाण गांव में बीते दस दिन से आधा दर्जन लोग पीलिया से ग्रसित चल रहे थे। स्थानीय लोग बच्चों का उपचार निजी अस्पतालों में करवा रहे थे। सौरव मैठाणी, पंकज मैठाणी, सुशील, सुभाष, नीरज और महावीर प्रसाद को पीलिया हुआ है। सीएमओ डा. वाईएस थपलियाल ने बताया कि सोमवार को डा. अग्रवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मठियाण गांव पहुंचे। वहां पांच बच्चों में पीलिया की शिकायत मिली है, जिसमें से तीन बच्चों का सैंपल लिया गया है। पीड़ित लोगों को दवाइयां वितरित की गई है। जल संस्थान की टंकियों में क्लोरीन की गोलियों डाली गई है। स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है।