{"_id":"5c59ed7ebdec2226154d101e","slug":"111549397374-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बनेगी मसूरी और नैनीताल की पेयजल योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बनेगी मसूरी और नैनीताल की पेयजल योजना
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पहाड़ों की रानी मसूरी और पर्यटन नगरी नैनीताल में पेयजल संकट से निपटने के लिए जल्द ही पेयजल योजनाएं बनाई जाएंगी। इस संबंध में मंगलवार को नई दिल्ली में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात की।
विधायक जोशी ने बताया कि गर्मियों में पहाड़ों की रानी मसूरी और पर्यटन नगरी नैनीताल में जल संकट से निपटने के लिए जल्द ही 350 करोड़ से अधिक की पेयजल योजनाएं बनाई जाएंगी। इस बाबत राज्यसभा सांसद से अनुरोध किया गया है कि इस सीजन से पहले दोनों योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की जाए। विधायक जोशी के अनुसार राज्यसभा सांसद ने जल्द ही मसूरी एवं नैनीताल की पेयजल योजनाओं को स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया है।