{"_id":"5ab6b9ef4f1c1b68248b7196","slug":"111521924591-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन चालक और परिचालक को वन विभाग का नोटिस वन विभाग ने दो अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन चालक और परिचालक को वन विभाग का नोटिस वन विभाग ने दो अप्रैल को
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
कांसरो में ट्रेन की टक्कर से हथिनी की मौत के मामले में वन विभाग ने ट्रेन चालक त्रैपन सिंह सजवाण और परिचालक संपूर्णानंद को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए दो अप्रैल को वन्य जीव प्रतिपालक के कार्यालय में तलब किया गया है।
हथिनी की मौत के मामले में वन विभाग की ओर से ट्रेन के चालक और परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व के वन्य जीव प्रतिपालक प्रदीप कुमार को प्रकरण की जांच सौंपी गई है। मामले की जांच कर रहे वन्य जीव प्रतिपालक प्रदीप कुमार के अनुसार ट्रेन चालक और परिचालक को नोटिस जारी कर दो अप्रैल को अपना पक्ष रखने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि नेशनल वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन बोर्ड की ओर से राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के भीतर से गुजरने के दौरान ट्रेन की गति निर्धारित की गई है। इसके बावजूद रेलवे की ओर से अनदेखी की जा रही है। इसके चलते ट्रेन की टक्कर से लगातार हाथियों की मौत हो रही है। हथिनी की मौत के मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।