{"_id":"5aa58e0c4f1c1bb2758b4e46","slug":"111520799244-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन टॉप पर तैयारी के लिए दून पहुंचे अभिमन्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन टॉप पर तैयारी के लिए दून पहुंचे अभिमन्यु
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विदर्भ के खिलाफ नागपुर में 14 से 18 मार्च तक होने वाले ईरानी ट्रॉफी के मैच के लिए ‘रेस्ट ऑफ इंडिया’ के प्रमुख बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ग्रीन टॉप पर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। हरे विकेट पर अभ्यास के लिए वह विशेष तौर पर दो दिन के लिए देहरादून पहुंचे हैं। रविवार को उन्होंने पूरे दिन अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में बल्लेबाजी का अभ्यास किया।
इस दौरान उन्होंने विशेषकर हरी पिच पर बल्लेबाजी की, ताकि वह आगामी ईरानी ट्रॉफी में इस तरह के विकेटों पर होने वाले मैचों के दौरान बेहतर प्रदर्शन कर सकें। अभिमन्यु ने बताया कि 2017-18 के घरेलू सीजन के आखिरी टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए वह मेहनत कर रहे हैं। अभिमन्यु ने इस साल घेरलू सीजन में शानदार प्रदर्शन से सभी को बहुत प्रभावित किया है। करुण नायर की कप्तानी वाली 15 सदस्यीय ‘रेस्ट ऑफ इंडिया’ की टीम में मौजूदा घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी शामिल हैं।
टीम में बल्लेबाजी का जिम्मा अभिमन्यु ईश्वरन के अलावा कप्तान करुण नायर, पृथ्वी शॉ, आर समर्थ, अनमोलप्रीत सिंह, हनुमान विहारी और जबरदस्त फॉर्म में चल रहे मयंक अग्रवाल के ऊपर होगी। जबकि, विकेट कीपिंग की जिम्मेदारी आंध्र प्रदेश के कीपर श्रीकर भरत के हाथों में होगी। रविचंद्रन अश्विन के साथ जयंत यादव और शाहबाज नदीम स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे। तेज गेंदबाजी के लिए टीम में सिद्धार्थ कॉल, अंकित राजपूत, अतीत सेठ और नवदीप सैनी को मौका दिया गया है।