फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पालिका को जगाने के लिए निकाली जन जागरूकता रैली

पालिका को जगाने के लिए निकाली जन जागरूकता रैली

Sat, 09 Dec 2017 01:57 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
पालिका को जगाने के लिए निकाली जन जागरूकता रैली
पालिका को जगाने के लिए निकाली जन जागरूकता रैली
विज्ञापन

-- कूड़ा निस्तारण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन के 15वें दिन संगठनों व स्कूली बच्चों ने की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
शहर के बीचोंबीच डंप किए जा रहे कूड़े को हटाने, ट्रंचिंग ग्राउंड की स्थायी व्यवस्था और नगर पालिका को जगाने के लिए विभिन्न संगठनों के लोगों व स्कूली बच्चों ने नगर पालिका के खिलाफ जन जागरूकता रैली निकाली। उधर, समिति का एक सूत्रीय मांग को लेकर हरिद्वार हाईवे पर नगर पालिका के समक्ष धरना प्रदर्शन 15वें दिन भी जारी रहा। समिति ने जल्द कूड़े का स्थायी निस्तारण नहीं करने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन की चेेतावनी दी है। उन्होंने पालिका प्रशासन पर तीर्थनगरी में नमामि गंगे व स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगाने का आरोप लगाया।
शुक्रवार को सर्वदलीय संषर्घ समिति के बैनर तले मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय एसोसिएशन के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के बच्चों व विभिन्न संगठनों ने शहर भर में जन जागरूकता रैली निकाली। रैली हरिद्वार रोड धरना स्थल से तिलक रोड, हरिद्वार रोड, मुख्य बाजार से होते हुए त्रिवेणीघाट स्थित गांधी स्तंभ पहुंची। गांधी स्तंभ पर आंदोलनकारियों ने पालिका प्रशासन होश में आओ, शहर से कूड़े को दूर हटाओ आदि नारेेबाजी की।
विज्ञापन

समिति के संयोजक वीरेंद्र शर्मा व सहसंयोजक वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि निकाय प्रशासन लगातार कूड़ा निस्तारण व्यवस्था की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन की अनदेखी कर रही है। आरोप लगाया कि पालिका के जिम्मेदार लोग कूड़ा निस्तारण की बजाए हर रोज शहर के बीचों बीच गंदगी को डंप कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जयपाल जाटव,राजकुमार अग्रवाल, परशुराम महासभा की अध्यक्ष सरोज डिमरी, एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा धरने को स्वार्थपरक बताने वाले लोगों को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। व्यापार उद्योग प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष जयदत्त शर्मा व ललित मोहन मिश्र ने कहा कि लोग कूड़ा निस्तारण व्यवस्था नहीं होने से परेशान हैं, मगर निकाय प्रशासन जनस्वास्थ्य व स्वच्छता की अनदेखी कर रहा है। इस अवसर पर राहुल रावत, चंदन सिंह पंवार, जयेंद्र रमोला, महंत विनय सारस्वत, शिवमोहन मिश्र, पंकज गुप्ता, हरीश आनंद, नवल कपूर, विमला रावत, मधु जोशी, उमा देवी, कुलदीप सिंह, बसंती देवी, सुशीला देवी, महेश्वरी बिष्ट,चैता कंडवाल, जगजीत सिंह, शंकर जाटव, बृजेश निगम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन संगठनों व स्कूलों ने प्रतिभाग किया
ऋषिकेश। शुक्रवार को तीर्थनगरी में कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को लेकर निकाली गई जन जागरुकता रैली में दलित शोषित विकास मंच, पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज, संस्कृत छात्र समिति, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति, देवभूमि व्यापार मंडल, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, नगर व्यापार मंडल, फीड्स फाउंडेशन महिला विंग, ठेकेदार एसोसिएशन, सारथी सामाजिक संस्था, लायंस क्लब डिवाइन, लायंस क्लब रॉयल, व्यापार सभा, घाट रोड व्यापार सभा, मुखर्जी रोड व्यापार मंडल, ज्वैलर्स एसोसिएशन, परिवहन संस्था आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed