फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   11 more dengue patient in dehradun.

नहीं थम रहा डेंगू का डंक, 11 और मामले आए सामने

Sun, 07 Aug 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Aug 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
11 more dengue patient in dehradun.
डेंगू मच्छर - फोटो : file photo

उत्तराखंड में डेंगू का डंक फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को राजधानी में डेंगू के 11 मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 264 तक पहुंच गई। विभागीय टीम अभी तक प्रदेश भर में 3070 संदिग्ध लोगों के सैंपल ले चुकी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थित कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम तक प्रदेश में 264 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। देहरादून में 251 और नैनीताल में 13 रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश से आए दो लोगों में भी डेंगू पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कुसुम नरियाल ने बताया कि सभी जिलों में डेंगू से विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सीएमओ को मच्छरों पर नियंत्रण, पर्याप्त आइसोलेशन वार्ड और दवाओं की व्यवस्था करने को कहा गया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, सीएमओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी के पथरीबाग क्षेत्र में जांच के लिए कुल 1052 मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि सबसे ज्यादा प्रभावित पथरीबाग क्षेत्र में 146 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 91 सैंपल की जांच हुई, जिसमें से 11 में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें पथरीबाग, विद्या विहार के दो-दो और सिंघल मंडी, डीएल रोड, कुसुम विहार, खुड़बुड़ा मोहल्ला, निरंजनपुर मंडी का एक-एक मरीज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश
देहरादून के जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने कैंप कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और जल संस्थान के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और जलभराव खत्म करने को कहा। बैठक में प्रभारी सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल, वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी कैलाश गुंज्याल, सीडीओ आलोक कुमार पांडेय समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed