फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   104 Deputy PRADHAN's elected unopposed in Kalsi

कालसी विकासखंड में चुने गए 104 निर्विरोध उप प्रधान

Thu, 27 Feb 2020 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
104 Deputy PRADHAN's elected unopposed in Kalsi
उप प्रधान के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद डाकपत्थर में ंसमर्थकों के साथ जश्न मनाते उप प्रधान दि? - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। पछवादून और जौनसार बावर क्षेत्र के कुल चार विकासखंडों में बुधवार को उप प्रधान के पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। कालसी विकासखंड में 104 निर्विरोध उप प्रधान चुने गए।
विज्ञापन

कालसी में कुल 111 ग्राम पंचायतों में से 110 ग्राम पंचायतों में उप प्रधान पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें से 104 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध रूप से उप प्रधान का चयन किया गया। तिलवाड़ी, कालसी, गडोल, लक्सयार, हरिपुर और लखवाड़ ग्राम पंचायत में वोटिंग के आधार पर उप प्रधान चुने गए। हयो टगरी ग्राम पंचायत में कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव प्रक्रिया संपन्न नहीं हो सकी। जीत दर्ज करने के बाद विजयी उप प्रधानों ने समर्थकों संग जश्न मनाया।
विज्ञापन

विकासनगर विकासखंड की कुल 52 ग्राम पंचायतों में से 22 पर निर्विरोध रूप से उप प्रधान का चयन किया गया। 30 ग्राम पंचायतों पर आमने-सामने की कड़े मुकाबले में वोटिंग के आधार पर उप प्रधान का चयन किया गया। सहसपुर और चकराता विकासखंड में समाचार लिखे जाने तक सभी ग्राम पंचायतों की जानकारी हासिल नहीं हो सकी थी। चकराता विकासखंड में समाचार लिखे जाने तक 116 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ 36 ग्राम पंचायतों के रिजल्ट ही आ सके थे। इन सभी 36 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध रूप से ग्राम प्रधान का चयन किया गया है। सहसपुर विकासखंड में कुल 50 ग्राम पंचायतों में से 26 ग्राम पंचायतों के रिजल्ट ही आ सके थे। इनमें से 12 में निर्विरोध और 14 ग्राम पंचायतों में चुनाव के माध्यम से उप प्रधान का चयन किया गया। यहां 24 सीटों का रिजल्ट आना अब भी शेष है। एडीओ पंचायत सहसपुर मनोज ने बताया कि शेष सीटों पर बृहस्पतिवार को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

नेवी गांव में नवनिर्वाचित उप प्रधान का स्वागत करते ग्रामीण।

नेवी गांव में नवनिर्वाचित उप प्रधान का स्वागत करते ग्रामीण।- फोटो : VIKAS NAGAR

ग्राम पंचायत मगरौली में निर्विरोध उप प्रधान शूरवीर सिंह राणा। साथ में वार्ड सदस्य।

ग्राम पंचायत मगरौली में निर्विरोध उप प्रधान शूरवीर सिंह राणा। साथ में वार्ड सदस्य।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed