{"_id":"5c7998b7bdec224c0b48aa0e","slug":"101551472823-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा महोत्सव में शामिल होंगे प्रदेशभर के 10 हजार युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा महोत्सव में शामिल होंगे प्रदेशभर के 10 हजार युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा महोत्सव में शामिल होंगे प्रदेशभर के 10 हजार युवा
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास और सेवायोजन विभाग की ओर से छह मार्च को परेड मैदान में आयोजित होने वाले युवा महोत्सव में राज्यभर के 10 हजार युवा शामिल होंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत महोत्सव में शामिल युवा से रूबरू होंगे। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर युवाओं की राय भी जानी जाएगी।
युवा महोत्सव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियाें की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि युवा महोत्सव के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती कर तैयारियों में तेजी लाई जाए।
जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि युवा महोत्सव में आने वाले युवाओं को ठहरने व खाने पीने की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्हें ए िदिन पहले दिन हरिद्वार और ऋषिकेश में ठहरने व खाने की व्यवस्था की जाए। महोत्सव के समाप्त होने पर छह मार्च को भी युवाओं के ठहरने व भोजन की व्यवस्था की जाए। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से युवा सम्मेलन के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज पांडेय ने अवगत कराया कि परेड ग्राउंड में छह मार्च को आयोजित होने वाले युवा महोत्सव में विभिन्न जनपदों से 10 हजार स्कूली बच्चे और युवा शामिल होंगे। इस दौरान परेड मैदान में विभिन्न विभागों की ओर से 30 स्टॉल लगाए जाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री उनसे से सीधे रूबरू होंगे।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल, नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक रोहेला, प्रो. एचसी नौटियाल, अपर निदेशक (तकनीकी शिक्षा) आरपी गुप्ता समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।