फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगा विकास रथ

कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगा विकास रथ

Tue, 12 Feb 2019 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगा विकास रथ
कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगा विकास रथ
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस विकास रथ सोमवार को रवाना कर दिया गया है। विकास रथ राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएगा। विकास रथ के जरिये आमजन को अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना व सौभाग्य जैसी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

सरकार की ओर से शुरू की गई अनूठी पहल के तहत विकास रथ मंगलवार को प्रेमनगर, सहसपुर व सेलाकुई में, 13 फरवरी को बनियावाला, मेहूंवाला में, 14 फरवरी को मोथरोवाला, बंगाली कोठी व धर्मपुर में 15 फरवरी को बालावाला, मोहकमपुर व नत्थनपुर में, 16 फरवरी को हरर्बटपुर, विकासनगर व डाकपत्थर में, 17 फरवरी को हरिपुर, कालसीगेट व कालसी बाजार में1 जाएगा। इसके अलावा विकास रथ 18 फरवरी को साहिया व चकराता में, 19 फरवरी को त्यूनी में, 20 फरवरी को क्वानू व कोटी में, 21 फरवरी को लखवाड़ व नागथात में, 22 फरवरी को धर्मावाला, सभावाला व नयागांव में, 23 फरवरी को डोईवाला, भानियावाला में, 24 फरवरी को थानो, भोगपुर व रानीपोखरी में, 25 फरवरी को ऋषिकेश बाजार व त्रिवेणीघाट, 26 फरवरी को आईडीपीएल, श्यामपुर में, 27 फरवरी को छिद्दरवाला, नेपाली फार्म में, 28 फरवरी को रायवाला व मोतीचूर में जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक विकास रथ एक माह में लगभग 250 स्थानों पर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जागरूक करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed