{"_id":"5c101d40bdec2241742be00e","slug":"101544559936-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन कहता है कुर्बानी व्यर्थ जाती है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन कहता है कुर्बानी व्यर्थ जाती है...
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स स्कूल में स्वयं संस्था की ओर से मंगलवार को आयोजित बाल कवि सम्मेलन में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने अपनी कविताओं से सबका मन मोहा। कवि सम्मेलन की विजेता हिमानी सैनी की कविता कौन कहता है कुर्बानी व्यर्थ जाती है... खूब सराही गई और प्रथम पुरस्कार मिला।
कवि सम्मेलन में छात्र-छात्राओं ने भ्रूण हत्या, पर्यावरण, स्वच्छता और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि विषयों पर अपने विचार रखे। कविता प्रस्तुति में अंजलि राणा, अर्षिता दूसरे, सलमुन बानो, निधि धीमान तीसरे स्थान पर रहीं। रिया चौहान को सांत्वना पुरस्कार मिला। संस्था की उपाध्यक्ष मंजू सक्सेना ने बताया कि संस्था बीते 13 साल से स्कूली बच्चों की कल्पना को विकसित करने के लिए कार्य कर रही है। सम्मेलन के अंत में स्कूल की प्रधानाचार्य कुसुम रानी नैथानी ने छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दिनेश जोशी, नेहा, इंदु चावला, रेणु जोशी, साधना गर्ग, शांति बिष्ट, मीनू गुप्ता आदि मौजूद रहीं।