फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कर्नल सुखदेव राज ने संभाला मुख्य पोस्टमास्टर जनरल का कार्यभार

कर्नल सुखदेव राज ने संभाला मुख्य पोस्टमास्टर जनरल का कार्यभार

Sat, 01 Dec 2018 01:31 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
कर्नल सुखदेव राज ने संभाला मुख्य पोस्टमास्टर जनरल का कार्यभार
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

कर्नल सुखदेव राज ने शुक्रवार को घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वे हरियाणा में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल के पद पर पांच साल तक रहे।
मुख्य डाकघर के सभागार में कर्नल सुखदेव राज ने मीडिया को बताया कि उन्होंने पांच साल तक हरियाणा में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल के पद पर रहकर सेवाएं दीं। इसके पहले 15 साल तक सेना में रहे।
विज्ञापन

सुकन्या समृद्धि योजना की दी जानकारी
कर्नल सुखदेव राज ने बताया कि साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना के तहत प्रदेश में अब तकतीन लाख खाते खुले हैं। योजना के तहत 10 वर्ष से कम उम्र की कन्या के लिए पोस्ट ऑफिस में खाता खोला जा सकता है। इसमें सालाना 250 रुपये से लेकर 1,50,000 तक की धनराशि जमा की जा सकती है। 21 साल तक चलने वाले खाते में 15 वर्ष तक पैसे जमा किए जा सकते हैं। इसमें 8.5 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा। बालिका के 18 साल पूरे होने के बाद जमा राशि की आधी रकम निकाली जा सकती है। 21 साल पूरे होने पर पूरी जमा राशि निकाली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed