फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्रसंघ चुनाव, एमकेपी कॉलेज- एमकेपी में लगातार दूसरे साल एनएसयूआई का

छात्रसंघ चुनाव, एमकेपी कॉलेज- एमकेपी में लगातार दूसरे साल एनएसयूआई का

Sun, 09 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव, एमकेपी कॉलेज-    एमकेपी में लगातार दूसरे साल एनएसयूआई का
एमकेपी में लगातार दूसरे साल एनएसयूआई का जलवा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। एमकेपी पीजी कॉलेज में लगातार दूसरे साल एनएसयूआई परचम लहराने में कामयाब रही। एनएसयूआई की प्रत्याशी निवेदिता राज ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया, वहीं महासचिव पद पर एनएसयूआई की जानवी जुगरान ने जीत दर्ज की। वहीं अखंड भारतीय छात्र संगठन (एबीसीएस) की प्रत्याशी शीतल थापा ने पहली बार सहसचिव पद पर जीत हासिल की। चुनाव नतीजे आने के बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने रिकाउंटिंग की मांग को लेकर हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें कॉलेज के गेट के बाहर कर दिया।
एमकेपी में शनिवार को निर्धारित 10:30 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर प्रथम वर्ष की छात्राओं में जबरदस्त उत्साह रहा। सबसे ज्यादा लंबी लाइन प्रथम वर्ष की छात्राओं की ही देखने को मिली। आलम यह रहा कि दोपहर तीन बजे मतदान का समय खत्म होने के बाद लाइन में लगी छात्राओं को अतिरिक्त समय देना पड़ा। कॉलेज में कुल 2157 में से 825 वोट (38.25 प्रतिशत) पड़े। इसके बाद पर्यवेक्षक एम. जफर खान की निगरानी में मतगणना शुरू हुई। करीब पांच घंटे की मैराथन मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की निवेदिता राज ने 53 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की शिवानी थापा ने निर्दलीय निधि झिल्ड़ियाल को हराया। महासचिव पद पर एनएसयूआई की जानवी जुगरान ने निर्दलीय सोनाली रावत को हराया। सहसचिव पद पर एबीसीएस की शीतल थापा ने निर्दलीय सलोनी कुमार को हराया। कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की नाजिश अंसारी ने निर्दलीय मुस्कान रावत को हराया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एनएसयूआई की अंकिता ने एबीसीएस की अनीशा जौहरी को पराजित किया।
विज्ञापन

एबीवीपी को ले डूबी गुटबाजी
एबीवीपी में गुटबाजी और इसके बाद हुई बगावत का नतीजा यह हुआ कि संगठन केवल अध्यक्ष पद पर ही प्रत्याशी उतार पाया। बाकी पदों पर एबीवीपी के बागी गुट ने चुना लड़ा, लेकिन जीतने में नाकाम रहे। चुनाव नतीजे आने के बाद एबीवीपी की प्रत्याशी चीनू ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और रिकाउंटिंग की मांग की। इसके अलावा कॉलेज के बाहर एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री सहित कई कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उनका कहना था कि दोबारा मतगणना होनी चाहिए। इसके चलते सड़क पर जाम लग गया। बाद में पुलिस ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को वहां से हटा दिया। वहीं देर शाम मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. तुष्टि मैठाणी ने विजेताओं को शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन जीता, कौन हारा
अध्यक्ष
विजेता : निवेदिता राज (253 वोट)
उप विजेता : चीनू (200 वोट)
जीत का अंतर : 53 वोट

उपाध्यक्ष
विजेता : शिवानी थापा (338 वोट)
उप विजेता : निधि झिल्ड़ियाल (170 वोट)
जीत का अंतर : 168 वोट

महासचिव
विजेता : जानवी जुगरान (319 वोट)
उप विजेता : सोनाली रावत (204 वोट)
जीत का अंतर : 115 वोट

सहसचिव
विजेता : शीतल थापा (480 वोट)
उप विजेता : सलोनी कुमार (226 वोट)
जीत का अंतर : 254 वोट

कोषाध्यक्ष
विजेता : नाजिश अंसारी (480 वोट)
उप विजेता : मुस्कान रावत (197 वोट)
जीत का अंतर : 283 वोट

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि
विजेता : अंकिता (348 वोट)
उप विजेता : अनीशा जौहरी (204 वोट)
जीत का अंतर : 144 वोट

एमकेपी फैक्ट फाइल
2008-09 : उमा (एबीवीपी)
2009-10 : निर्दलीय
2010-11 : अंजली (एबीवीपी)
2011-12 : आकांक्षा (एबीवीपी)
2012-13 : महक सकूजा (एबीवीपी)
2013-14 : तृप्ति (एबीवीपी)
2014-15 : सपना चौहान (एबीवीपी)
2015-16 : प्रगति (एबीवीपी)
2016-17 : साक्षी शंकर (एबीवीपी)
2017-18 : दीपाली ठाकुर (पहले एनएसयूआई में थी, बाद में एबीवीपी में शामिल हुई)
2018-19 : निवेदिता राज (एनएसयूआई)
(एबीवीपी ने वर्ष 2007-2008 में भी चुनाव हारा था)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed