{"_id":"5b54ea4a4f1c1b4c748b6894","slug":"101532291658-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलिन बस्तियां हटाने के खिलाफ नेता-विधायक लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलिन बस्तियां हटाने के खिलाफ नेता-विधायक लामबंद
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा है कि मलिन बस्तियों में रहने वालों को किसी भी सूरत में नहीं हटने दिया जाएगा। कांग्रेस मलिन बस्तियों को हटाने के विरोध में आज नगर निगम में प्रदर्शन करेगी। साथ ही कार्रवाई रोकने के लिए नगर आयुक्त और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
रविवार को मोहिनी रोड में संजय कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में उन्होंने मलिन बस्ती के लोगों के साथ बैठक की और कहा कि नगर निगम मलिन बस्तियों के मकानों को अतिक्रमण बताकर नोटिस भेजा जा रहा है। ऐसे में ये लोग कहां जाएंगे? उन्होंने कहा कि मलिन बस्तियों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान का विरोध करेंगे। जल्द ही सरकार ने इन नोटिसों को निरस्त करने के आदेश नहीं दिए तो आंदोलन किया जाएगा। राजकुमार ने कहा कि सोमवार को निगम में प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सोम वाल्मिकी, सुरेश, राजेश चैधरी, एस. रब्बानी, उदयवीर, राजेंद्र खन्ना, बलराज, जहांगीर खान, अशोक शर्मा, अशोक वर्मा, कादिर खान, अजरा, शैली, शहनाज, रईस, फातिमा आदि मौजूद रहे।
---
बस्तियों पर नहीं चलने देंगे बुलडोजर : धस्माना
उत्तराखंड मलिन बस्ती विकास परिषद की बैठक में आर-पार की लड़ाई का एलान
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि मलिन बस्तियों पर बुलडोजर नहीं चलने दिया जाएगा। रविवार को उत्तराखंड मलिन बस्ती विकास परिषद की बैठक में उन्होंने आरपार की लड़ाई का एलान किया। धस्माना ने कहा कि 28 जुलाई को गरीब अधिकार रैली के जरिये मलिन बस्तियों के लोगों को मालिकाना हक देने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
धस्माना ने कहा कि वर्ष 1996-97 में भी प्रशासन और एमडीडीए ने मलिन बस्तियों पर बुलडोजर चलाने का प्रयास किया था, जिसका उत्तराखंड मलिन बस्ती विकास परिषद ने विरोध किया था। एक बार फिर मलिन बस्तियों की बचाने की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी 28 जुलाई को रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी हिस्सा लेंगे। मौके पर परिषद के सचिव इलियास अंसारी, त्रिलोक सिंह सजवाण, गोदावरी थापली, निवर्तमान पार्षद जगदीश धीमान, देवेंद्र बुटोला, महेश जोशी, दिनेश भंडारी, अनिल शर्मा ने भी विचार रखे। बैठक में चंद्रमोहन काला, सावित्री थापा, शराफत अली, अल्ताफ अहमद, यामीन खान, बाबू खान, रसिक लाल यादव, सुल्तान, मो. इकबाल, दशरथ, अर्जुन पासी, महेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रजापति, पूजा देवी, आयशा, रामेश्वरी, शकुंतला पुंडीर आदि मौजूद रहे।
--
संडे बाजार, प्रेमनगर और सीलिंग के लिए भी उठेगी आवाज
देहरादून। उत्तराखंड मलिन बस्ती विकास परिषद के अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि परेड ग्राउंड में लगने वाले संडे बाजार को फिर से लगाने या इसकी वैकल्पिक व्यवस्था करने की भी लड़ाई लड़ी जाएगी। संडे बाजार में दुकान लगाने और यहां से सामान खरीदने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग हैं। ऐसे में संडे बाजार बंद करने से गरीबों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है।
--
बहनों की राखी की कसम, नहीं हटने देंगे सर से छत : जोशी
अतिक्रमण विरोधी नोटिस मिलने की सूचना पर विधायक जोशी ने क्षेत्र के लोगों से की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि बहनों की राखी की कसम, किसी के सर से छत नहीं हटने देंगे। वह रविवार को विजय कॉलोनी, हैप्पी वैली और राजपुर क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी नोटिस मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र के लोगों से मुखातिब थे। उन्होंने जनता की परेशानियों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
रविवार को मसूरी विधायक ने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और कहा कि प्रदेश सरकार हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करने के लिए बाध्य है। इसके बावजूद जनता को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार जल्द ही दोबारा हाईकोर्ट जाएगी और जनता को राहत देने की मांग करेगी। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर अध्यादेश लाकर भी जनता के हितों की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि जब अतिक्रमण हटाने की बात आई तो सबसे पहले मैंने खुद अपने घर का गेट तोड़ा। हम न्यायालय की भावना का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन क्षेत्रवासियाें के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी नेहा जोशी, पूनम नौटियाल, संजय थपलियाल, बबीता, दिनेश कुमार, प्रदीप रावत, ओम प्रकाश बवाड़ी, सुरेंद्र राणा और आदित्य चौहान आदि मौजूद रहे।