फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   री-एडमिशन फीस गैरकानूनी

री-एडमिशन फीस गैरकानूनी

Tue, 17 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
री-एडमिशन फीस गैरकानूनी
हरिद्वार। माउंट लिटरेरा जी स्कूल में री-एडमिशन फीस लेने पर और एमसीएम स्कूल कनखल में फीस के रुपये न लौटाने पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने स्कूल प्रबंधन को फीस लौटाने के साथ शिक्षा विभाग को कार्रवाई को निर्देश दिए। उन्होंने री-एडमिशन फीस को गैरकानूनी बताया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी दीपक रावत ने सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्यओं को सुना। रुड़की निवासी समीर ने माउंट लिटरेरा जी स्कूल द्वारा री-एडमिशन फीस लेने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि री-एडमिशन फीस लिया जाना गैरकानूनी है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को माउन्ट लिटरेरा जी स्कूल के दस्तावेजों की जांच कर शिकायतकर्ता को री-एडमिशन फीस वापस दिलवाए जाने व स्कूल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कनखल राजघाट से देवानंद प्रिया थपलियाल ने शिकायत की कि उनके द्वारा अपनी बेटी के एडमिशन के लिए एमसीएस स्कूल में 22 हजार रुपये जमा किए गए। उनकी बेटी मात्र एक ही दिन एमसीएस स्कूल में उपस्थिति रही और एडमिशन के लिए कोई दस्तावेज भी जमा नहीं किए गए। फिर भी स्कूल प्रबंधन द्वारा उनकी बेटी की एडमिशन फीस वापस नहीं नहीं कर रहा है। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को एमसीएस विद्यालय प्रबंधन से वार्ता कर एडमिशन फीस वापस दिलाने के निर्देश दिए। ग्राम इब्राहिमपुर व हलजौरा के निवासी करम सिंह आदि ने गांव में जहरीली मक्खियों के प्रकोप व क्षेत्र में फैली गंदगी से निजात दिलाए जाने की मांग जिलाधिकारी से की । जिस पर जिलाधिकारी ने एसीएमओ भगवानपुर अशोक कुमार व एएमए जिला पंचायत राजीव कुमार त्रिपाठी को ग्राम हलजौरा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान निकालने के निर्देश दिए। ग्राम सजनपुर श्यामपुर कांगड़ी की बीरो देवी ने शिकायत की कि हल्का लेखपाल ने उसकी निजी जमीन पर बने शौचालय व स्नानघर को अवैध तरीके से तोड़वा दिया है। ग्राम सुभाषगढ़ की महिलाओं ने कहा कि प्रधान द्वारा मनरेगा से एक भी कार्य नहीं करवाया है। जिस पर जिलाधिकारी ने महिलाओं को डीपीआरओ से संपर्क कर गांव में हुए मनरेगा कार्यो की सूची लेने व सूची के साथ अगले कार्यक्रम में उपस्थित होने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन अधिकारी को तैनाती स्थल से गायब रहने पर कर्मचारी विजय के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। हरिद्वार के मोहल्ला कड़च्छ, ग्राम पथरी व ग्राम मजाझपुर के लोगों ने अवैध शराब बिक्री की शिकायत की। कार्यक्रम में सीडीओ स्वाति भदौरिया, एडीएम भगवत किशोर मिश्रा, एसएलओ संगीता कनौजिया, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी वीके यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed