{"_id":"5b0725914f1c1b886e8b4764","slug":"101527195025-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 तक जमा होंगे अनिवार्य तबादलों के आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 तक जमा होंगे अनिवार्य तबादलों के आवेदन
Updated Fri, 25 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 तक जमा होंगे अनिवार्य तबादलों के आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
शिक्षा विभाग में अनिवार्य तबादलों के लिए अब 31 मई तक आवेदन किया जा सकेगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि छह दिन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
वार्षिक स्थानांतरण एक्ट-2017 के तहत होने वाले तबादलों के लिए शिक्षा विभाग के विद्यालयों और कार्यालयों में कार्यरत कार्मिकों को 25 मई तक अनिवार्य तबादलों के लिए आवेदन करना था। इसमें प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कार्मिक शामिल हैं। विभागीय वेबसाइट पर तबादलों के लिए पात्रता सूची भी अपलोड कर दी गई है।
बृहस्पतिवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने आवेदन करने के लिए छह दिन की बढ़ोत्तरी करने के निर्देश दिए। अपर निदेशक प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। अब पात्र शिक्षक और कार्मिक 31 मई तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन ब्लॉक स्तर पर उप शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन
--
स्कूलों में जुड़ेंगे बिजली कनेक्शन
प्रदेश के जिन स्कूलों में बिल न जमा होने के कारण कनेक्शन काट दिए गए हैं, उन्हें तुरंत जोड़ा जाएगा। साथ ही जिन स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं हैं उनमें जल्द ही कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके अलावा स्कूलों को अब व्यवसायिक के बजाय घरेलू दरों पर बिजली बिल का भुगतान करना होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय से वार्ता के बाद महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों के स्तर से सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा दूरस्थ और बिजली विहीन स्कूलों में सोलर पैनल से बिजली बनाने और सोलर कुकर से मिड-डे मील पकाने पर भी विचार किया गया है।