फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   100 वाहनों से उठा कूड़ा 250 मीट्रिक टन कूड़ा

100 वाहनों से उठा कूड़ा 250 मीट्रिक टन कूड़ा

Thu, 17 May 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
100 वाहनों से उठा कूड़ा 250 मीट्रिक टन कूड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मोहल्ला स्वच्छता समिति के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते चरमराई शहर की कूड़ा उठान व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए नगर निगम अधिकारी बुधवार को भी दिनभर मशक्कत करते रहे। नगर निगम प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में बुधवार को 100 वाहनों से 250 मीट्रिक टन कूड़ा उठवाया। वहीं निवर्तमान पार्षदों के साथ अन्य लोगों ने सफाई अभियान चलाया।
शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम प्रशासन ने बुधवार को 45 टाटा एस, तीन डीपी वाहन, एक हाईवा के अलावा 50 अन्य वाहनों के जरिये कूड़ा उठवाया गया। बीते दो दिनों से केवल 46 वाहनों के जरिये ही कूड़ा उठान हो रहा था। नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में कूड़ा उठान की स्थिति पटरी पर आ जाएगी। उधर, लक्खीबाग, पटेलनगर, हाथीबड़कला समेत कई वार्डों में निवर्तमान पार्षदों ने लोगों के साथ मिलकर सफाई की। पलटन बाजार के दुकानदारों ने भी दुकानों के बाहर फैली गंदगी एकत्र कर निगम के वाहनों के जरिये कारगी स्थित कूड़ा ट्रांसफर सेंटर भेजवाया। यहां से कूड़ा शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भेजा गया।
विज्ञापन

उक्रांद ने हड़ताल को दिया समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
संविदा में समायोजन की मांग के लिए सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 10वें दिन भी जारी रही। वहीं कांग्रेस के बाद अब उक्रंाद ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें मोहल्ला स्वच्छता समिति के 408 कर्मचारियों को संविदा पर नियुक्त करने के लिए 10 दिन से हड़ताल चल रही है। इससे शहर की सफाई और कूड़ा उठान व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित है। सफाई कर्मचारी यूनियन संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार और महामंत्री धीरज भारती ने कहा कि सभी राजनीतिक दल उनकी मांग को जायज बता रहे हैं, लेकिन अधिकारी उनकी मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे में मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान रामकुमार, विशाल कुमार, अनिल, छाया, संजय, बबली, पंकज, सुमन, नरेश कुमार, सरोज, जितेंद्र, राधा, अशोक, सुनील, संजय, पंकज, हरिओम, ओमप्रकाश आदि शामिल रहे। वहीं, उक्रांद के महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री ने नगर निगम पहुंच कर सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान लताफत हुसैन, सुरेंद्र रावत, मनीष लखेड़ा, मानवेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed