फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   करंट से झुलसी नाबालिग की इलाज के दौरान मौत, छोटी बहन का इलाज जारी

करंट से झुलसी नाबालिग की इलाज के दौरान मौत, छोटी बहन का इलाज जारी

Sun, 13 May 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
करंट से झुलसी नाबालिग की इलाज के दौरान मौत, छोटी बहन का इलाज जारी
करंट से झुलसी बच्ची ने दम तोड़ा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
विद्युत निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से करंट की चपेट में आकर झुलसे तीन नौनिहालों में से एक बच्ची की शनिवार को मौत हो गई। जबकि अन्य दो की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। वहीं पीड़ित परिजनों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता देने की मुख्यमंत्री की घोषणा के 20 दिन बाद भी उनको कुछ नहीं मिला है। यूपीसीएल ने भी पीड़ितों को कोई आर्थिक सहायता नहीं दी है।
पिछले माह टिहरी जिले के सकलाना पट्टी तहसील क्षेत्र के ग्राम बरोड़ा निवासी चंदन सिंह की दो बेटियां रीतिका (11), लक्ष्मी (9) और परिवार के ही गोविंद का चार वर्षीय बेटा शशांक करंट से गंभीर रूप से झुलस गए थे। हादसे के समय तीनों बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे। विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलसे तीनों बच्चों को पहले टिहरी जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने देहरादून के श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां रीतिका की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में रखा गया था। 20 दिन तक डॉक्टरों की टीम ने रीतिका की जिंदगी बचाने के तमाम प्रयास किए लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक रीतिका की शनिवार शाम मौत हो गई। जबकि छोटी बहन लक्ष्मी और शशांक का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस घटना के सुर्खियों में आने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीड़ित परिजनों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक कुछ नहीं मिला। वहीं यूपीसीएल की ओर से भी परिजनोें को कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed