{"_id":"5ad3b8474f1c1ba57f8b4ad4","slug":"101523824711-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ कांड के विरोध में चौतरफा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ कांड के विरोध में चौतरफा आक्रोश
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मासूम बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार और नृशंस हत्या से लोग खासे आक्रोशित हैं। घटना के विरोध में रविवार को शहरवासियों ने रैली निकालकर दोषियों को फांसी देने की मांग की। वहीं, कश्मीरी युवाओं ने भी गांधी पार्क के पास प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
कठुआ कांड के विरोध में रविवार को लोगों ने सर्वे चौक, लैंसडौन चौक, घंटाघर होते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में रैली निकाली। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल थे। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों ने नारेबाजी की और दोषियों को फांसी देने की मांग की। रैली में शामिल लोगों को कहना था कि देश के विभिन्न हिस्सों में आए दिन महिलाओं, बच्चियों के साथ इस तरह की घटनाएं हो रही हैं और हमारी सरकारें हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं। दूसरी ओर कश्मीरी युवाओं समेत स्थानीय युवाओं ने भी गांधी पार्क के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। बच्ची से रेप और हत्या की निंदा करते हुए केंद्र सरकार से प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
--
बलात्कार के दोषियों को फांसी हो
देहरादून। मुस्लिम सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना के विरोध में रविवार को शहर काजी मोहम्मद अहमद ने नेतृत्व में परेड ग्राउंड से रैली निकाली। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पहुंचकर दोषियों को फांसी देने की मांग संबंधी राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मुस्लिम सेवा संगठन मेेंहूवाला के इकाई अध्यक्ष हसीन राव ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले और कठुआ के दोषियों को फांसी देने की मांग की। रैली में सोहेल, आसिफ, दानिश, आकीब समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
--
उक्रांद ने निकाला कैंडल मार्च
देहरादून। कठुआ कांड के विरोध में उक्रांद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी गांधी पार्क से कैंडल मार्च निकाला। उन्होंनेे कहा कि केंद्र सरकार बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। उनके साथ आए दिन दुराचार की घटनाएं हो रही है, लेकिन सरकार इस घिनौने अपराधों को रोकने में नाकाम साबित है। कैंडल मार्च में सुशील कुमार, रमा चौहान, दीपक कौशिक, प्रमोद डोभाल, मदन सिंह समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।