{"_id":"5acfc6814f1c1b843d8b4d47","slug":"101523566209-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केआर नौटियाल बने कोस्ट गार्ड कमांडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केआर नौटियाल बने कोस्ट गार्ड कमांडर
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
उत्तराखंड के एक और सैन्य अधिकारी को भारतीय नौ सेना (नेवी) में अहम जिम्मेदारी मिली है। जौनसार बावर क्षेत्र के निवासी केआर नौटियाल को नेवी में पूर्वी समुद्र तट का कोस्ट गार्ड कमांडर बनाया गया है। उन्होंने यह जिम्मेदारी ग्रहण कर ली है। केआर नौटियाल का 36 वर्ष का सैन्य अनुभव कई उपलब्धियों से भरा हुआ है।
महानिरीक्षक से अपर महानिदेशक के पद पर प्रमोट होने के बाद कृपाराम नौटियाल ने बुधवार को कोस्ट गार्ड कमांडर का पद संभाल लिया। इससे पहले वह अपने 36 वर्ष के विशिष्ट सेवा काल के दौरान विभिन्न ऑपरेशनल, स्टाफ और कमान पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। वह उन्नत अपतटीय गश्ती पोत एवं तीव्र गश्ती पोत की कमान भी संभाल चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कमांडर तट रक्षक क्षेत्र (अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह), कमांडर तट रक्षक क्षेत्र (उत्तर पूर्व) एवं कमांडर तट रक्षक क्षेत्र (पश्चिम) की जिम्मेदारी भी निभाई है। वर्तमान में वह केवल ऐसे सेवारत तटरक्षक अधिकारी हैं, जिन्होंने सफ लतापूर्वक तीन प्रतिष्ठित कमान का परिचालन पूरा किया कर लिया है।
--
मिल चुका है तटरक्षक पदक और मेडल
मेधावी और गौरवशाली सेवा के लिए केआर नौटियाल को वर्ष 1992 में राष्ट्रपति के हाथों तटरक्षक पदक और 2013 में राष्ट्रपति के ही हाथों तटरक्षक मेडल मिल चुका है। केआर नौटियाल जौनसार क्षेत्र के हाजा गांव के मूल निवासी हैं। उन्होंने अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज से विशिष्ट ग्रेडिंग के साथ नेवल स्टाफ कोर्स पूरा किया है। साथ ही वह अमेरिका की तटरक्षक अकादमी से भी प्रशिक्षण ले चुके हैं। आजकल वह मनुष्य जाति विज्ञान मे पीएचडी की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
--
उच्च पदों पर ये उत्तराखंडी
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, पीएमओ सचिव भास्कर खुल्बे, सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, डीजीएमओ ले. जन. अनिल चौहान, कोस्टगार्ड के डीजी राजेंद्र सिंह, रॉ चीफ अनिल धस्माना, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी, एयर इंडिया के अध्यक्ष व सीएमडी प्रदीप सिंह खरोला, सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव आलोक अमिताभ डिमरी सहित कई उत्तराखंडी देश की सेनाओं के अलावा विभिन्न संस्थाओं में उच्च पदों पर जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।
--
जौनसार बावर में खुशी का माहौल
साहिया (ब्यूरो)। हाजा गांव निवासी कृपाराम नौटियाल के नेवी में पूर्वी समुद्र तट का कोस्ट गार्ड कमांडर बनने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। तीन भाइयों में सबसे बड़े कृपाराम बचपन से ही मेधावी रहे हैं। गांव के प्राइमरी स्कूल से पांचवीं की कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने आश्रम पद्धति विद्यालय कालसी से कक्षा आठ तक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने डीएवी कॉलेज, दून से बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने फ्लैग ऑफिसर मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा सामरिक अध्ययन में मास्टर डिग्री, मानव संसाधन प्रबंधन, व्यापार प्रबंधन, आपदा प्रबंधन एवं पत्रकारिता जनसंचार में भी मास्टर डिग्री हासिल की। दिसंबर 1982 में उन्होंने भारतीय कोस्ट गार्ड की नौकरी ज्वाइन की। 1992 में वह तटरक्षक पदक एवं 2013 में राष्ट्रपति तटरक्षक मेडल से सम्मानित हो चुके हैं। 36 वर्ष के विशिष्ट सेवा काल के दौरान वह विभिन्न ऑपरेशनल, स्टाफ और कमान नियुक्तियों में सेवाएं दे चुके हैं। कृपाराम के बचपन के दोस्त रण सिंह नौटियाल, चतर सिंह नौटियाल, नंदराम, नंतराम का कहना है कि कृपाराम ने पूरे जौनसार बावर का नाम रोशन किया है।