{"_id":"5aa2e3a84f1c1b8e778b494e","slug":"101520624552-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों पर नजर रखने को नामित करें पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों पर नजर रखने को नामित करें पुलिसकर्मी
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने अपराध समीक्षा में संगीन अपराधों में प्रकाश में आए अपराधियों पर नजर रखने को दारोगा और कांस्टेबल को नामित किए जाने, अवैध रुप से शराब पिलाने वाले ढाबा और जूस विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही आगामी निकाय चुनाव के लिए निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा।
एसएसपी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। इससे पहले उन्हाेंने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। कप्तान ने थाने वार सक्रिय अपराधियों के बारे में भी जानकारी ली। थाना प्रभारियों को सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए नियमित चेकिंग के निर्देश दिए। एक माह से लंबित शिकायतों का निस्तारण करने को कहा। सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल ने थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्यवाही के तहत अपनाए जाने वाले कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। इस दौरान एसपी सिटी प्रदीप राय, एसपी देहात सरिता डोभाल, एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक निहारिका भट्ट आदि मौजूद रहे।
.......................
पुलिसकर्मी सम्मानित
एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले एसओजी प्रभारी पीडी भट्ट, नेहरू कालोनी थाने के राकेश शाह, रायवाला के उप निरीक्षक विक्रम सिंह, राजपुर थाने के दारोगा सुनील कुमार, सीपीयू की दीप्ति जगवाण, कुलदीप, जल पुलिस के हरीश गुंसाई और यातायात पुलिस के अतुल मेहरा को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।