फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चालीस में से चार हजार ने जमा कराए बिल

चालीस में से चार हजार ने जमा कराए बिल

Sat, 03 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
चालीस में से चार हजार ने जमा कराए बिल
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

जल संस्थान की ओर से पानी के बिलों के सरचार्ज पर दी गई सौ फीसदी माफी का लाभ एक माह में चार हजार उपभोक्ताओं ने उठाया है। अब 15 फरवरी तक सरचार्ज में 75 फीसदी तक छूट मिलेगी। इसके बाद ये और कम हो जाएगी। लोगों को योजना के प्रति जागरूक करने को जल संस्थान की ओर से लाउड स्पीकरों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
राज्य सरकार की पहल पर जल संस्थान की ओर से एक से 31 जनवरी तक यह विशेष छूट दी गई थी। जिसके तहत पानी के बिलों के सरचार्ज को सौ फीसदी माफ किया गया था। अब 15 फरवरी तक इसमें 75 प्रतिशत छूट मिलेगी। 16 से 28 फरवरी तक 60 प्रतिशत और 1 से 15 मार्च तक लोग 50 प्रतिशत छूट का लाभ उठा सकते हैं। वहीं एक से 31 जनवरी तक की बात करें तो जल संस्थान की चारों (उत्तर, दक्षिण, रायपुर, पित्थूवाला) शाखाओं में एक माह में चार हजार बकाएदारों ने बिल जमा कराया है, जो कि लंबे समय से बिल जमा नहीं कर रहे थे। हालांकि इन सभी क्षेत्रों में करीब 40 हजार बकाएदार हैं, जिन पर जल संस्थान की नजर है। विभाग का जोर है कि इन सभी उपभोक्ताओं को सरचार्ज की तिथि खत्म होते-होते इस मुहिम में शामिल कर लें।
विज्ञापन

......................
कहां कितने बकाएदार और कितने बिल जमा हुए
रायपुर
जमा बिल बकाएदार
500 छह हजार
.................
दक्षिण
1200 13 हजार
..............
उत्तर
1000 सात हजार
.......................
पित्थूवाला
1300 14 हजार
.....................
कोट::
सभी शाखाओं की ओर से पूरा प्रयास किया गया। लाउड स्पीकर के माध्यम से भी लोगों को जानकारी दी गई। इसके बावजूद भी जिन लोगों ने सौ प्रतिशत छूट का लाभ नहीं लिया है, वह अब 75 प्रतिशत छूट का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसके गुप्ता मुख्य महाप्रबंधक, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed