{"_id":"59567f384f1c1bb5598b4a2c","slug":"101498840888-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी में कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड की ओर से अर्द्ध सैनिक बलों के पूर्व सैनिकों की समस्या पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिला कल्याण अधिकारी उपेंद्र प्रकाश बलोदी नेे पूर्व सैनिकों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को निस्तारण के लिए केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा।
एसएसबी के कलाकेंद्र में अर्द्धसैनिक बलों के भूतपूर्व सैनिकों की बैठक जिला कल्याण अधिकारी उपेंद्र प्रकाश बलोदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जनपद पौड़ी व रुद्रप्रयाग से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक पहुंचे। सैनिकों ने वन रैंक वन पेंशन, भारतीय सेना की तर्ज पर शहीद का दर्जा दिए जाने, चिकित्सा भत्ता 500 से बढ़ाकर 3 हजार करने, सीएपीएफ कैंटीन की सुविधा बेहतर बनाने के साथ ही टैक्स मुक्त करने व ग्रौसरी वस्तुएं खरीदने के लिए स्मार्ट कार्ड बनवाने आदि की मांग की। सैनिकों की मांग पर जिला कल्याण अधिकारी ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को राज्य कल्याण अधिकारी के माध्यम से शीघ्र केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा।