{"_id":"61eb1502d0981009886fe52a","slug":"100-people-will-be-able-to-give-exam-daily-in-jhajhra-for-permanent-dl-dehradun-news-drn4022393191","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थाई डीएल के लिए रोजाना 100 लोग दे सकेंगे झाझरा में परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थाई डीएल के लिए रोजाना 100 लोग दे सकेंगे झाझरा में परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। आरटीओ कार्यालय में पिछले काफी समय से बंद पड़ी लर्निंग व स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को दोबारा शुरु कर दिया गया है। शुक्रवार को हुई अधिकारियों की बैठक में लाइसेंस बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। हालांकि इस दौरान झाझरा में अधिकतम 100 अभ्यर्थियों के ही टेस्ट होंगे। ऐसे अभ्यर्थी जो पूर्व में परीक्षा नहीं दे पाए, उन अधिकतम 30 लोगों के आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
शुक्रवार को हुई बैठक के बाद आरटीओ डीसी पठोई ने कहा कि स्थाई डीएल की परीक्षा के लिए आवेदक को सारथी पोर्टल पर स्लॉट बुक करना होगा। इसके बाद आवेदकों को आईडीटीआर झाझरा में परीक्षा देनी होगी। स्लॉट के आधार पर एक दिन में अधिकतम 100 लोगों को मौका दिया जाएगा। पूर्व में स्लॉट आवंटित होने के बावजूद जिन लोगों की परीक्षा नहीं हो पाई उन 30 लोगों को भी स्लॉट दिया जाएगा। नए आवेदन को छोड़कर डीएल के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा, इसमें एक दिन में अधिकतम 50 आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
परमिट संबंधित कार्यों, टैक्स रजिस्ट्रेशन पूर्व से पंजीकृत वाहनों और वाहन फिटनेस से संबंधित कार्यों के लिए आवेदकों को ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट समय लेना होगा। कर पंजीयन शाखा पूर्व से पंजीकृत वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए आवेदकों को ऑनलाइन लिंक पर कार्यालय आने का समय आरक्षित करना होगा, जिसके लिए एक दिन में 50 आवेदनों को ही मजूर किया जाएगा। वाहन फिटनेस से संबंधित कार्यों के लिए आवेदकों को ऑनलाइन कार्यालय आने का समय आरक्षित करना होगा, जिसकी रोजाना अधिकतम सीमा 50 होगी। रविवार और राजकीय अवकाश के दिनों में ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।