{"_id":"5e5ac86a8ebc3ec9857fa67e","slug":"100-feet-high-tricolor-will-be-hoisted-at-gallantry-site-dehradun-news-drn3378331193","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्य स्थल पर लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्य स्थल पर लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। चीड़ बाग स्थित युद्ध स्मारक शौर्य स्थल पर जल्द ही सौ फीट ऊंचा तिरंगा लहराया। तिरंगे के लिए शनिवार को यहां सौ फीट ऊंचा ध्वज पोल स्थापित कर दिया गया है। रिहर्सल के तौर पर इस पर तिरंगा भी लहराया गया। पोल निर्माण में करीब 10 लाख का खर्र्च आया है। जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा।
युद्ध स्मारक के अध्यक्ष सांसद तरुण विजय ने बताया कि तिरंगा आसपास के चीड़ के वृक्षों से भी ऊंचा दिखेगा। इसकी स्थिति ऐसी रखी गई है कि चीड़ वृक्षों की शाखाओं से इसका स्पर्श न हो। जिससे कि झंडे की आयु लंबी रहे। झंडे की नींव सोलह फीट गहरी है। ध्वज पोल की स्थापना के बाद अब जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। फिलहाल यहां तत्कालीन सेनाध्यक्ष और वर्तमान सीडीएस जनरल बिपिन रावत की ओर उपहार में भेजी गई दो गन, छोटी तोंपे और कारगिल विजय का दृश्य बताते भित्ति ताम्र चित्र स्थापित करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही यहां यहां भारतीय वायुसेना प्रमुख द्वारा भेजे जा रहे मिग21 का एयर फ्रेम भी लगाया जाएगा। सांसद तरुण विजय ने इस अवसर पर ध्वज स्थापित करवाने में सहायता के लिए कैंट बोर्ड सीईओ तनु जैन का आभार प्रकट किया है।