100 Crore Vaccination: देहरादून में वैक्सीन की पहली डोज 100 फीसदी लगी, दूसरी खुराक भी 51.10 प्रतिशत पूरी
100 Crore Vaccination: प्रदेश में 74 लाख लोगों को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है। 35 लाख से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज लगी चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तराखंड की 100 फीसदी आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगने पर बधाई दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून जिले में कोरोना टीके की पहली खुराक शत प्रतिशत लोगों को लगाई जा चुकी है। जबकि दूसरी खुराक 51.10 प्रतिशत लोगों को लगाई जा चुकी है। यानी कुल 14,27,997 में से 7,29,636 लोगों को कोरोना की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। यह जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान ने दी है।
30 नंवबर तक रुद्रप्रयाग में शत-प्रतिशत लक्ष्य हो जाएगा पूरा
वहीं ऊधमसिंह नगर जिले में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 13 लाख लोगों को लग चुकी है। जबकि साढ़े चार लाख लोगों को दूसरी डोज भी लग गई है। रुद्रप्रयाग में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज 65 फीसदी लोगों को लग चुकी है। सीएमओ डॉक्टर बीके शुक्ला ने बताया कि 30 नंवबर तक जिले में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
उत्तराखंड में कोरोना: बुधवार को आठ नए संक्रमित मिले, दो हफ्ते बाद एक मरीज की मौत
पहली डोज शत-प्रतिशत लगी
वहीं प्रदेश में 74 लाख लोगों को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है। 35 लाख से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज लगी चुकी है। टीकाकरण अभियान अभी जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की 100 फीसदी आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगने पर बधाई भी दी थी।
16 जनवरी से शुरू हुआ था टीकाकरण अभियान
उत्तराखंड में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान चल रहा है। सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर्स का टीकाकरण किया गया। इसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर्स, फिर 60 से अधिक आयु वर्ग, फिर 45 से 59 आयु वर्ग में टीकाकरण किया गया। इसके बाद 18 से 44 आयु वर्ग में टीकाकरण शुरू किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक दिसंबर माह तक सभी को वैक्सीन की पहली डोज देने का लक्ष्य रखा था, लेकिन हमने यह लक्ष्य तीन माह पहले ही हासिल कर लिया है।
कुल संक्रमितों की संख्या 3,43,773
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343773 हो गई है। इनमें से 330071 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7398 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत दर्ज की गई है।