फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   100 crore issue for Ardh Kumbh haridwar

अर्द्धकुंभ के लिए सौ करोड़ जारी, हजार का प्रस्ताव

Mon, 15 Sep 2014 09:32 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Sep 2014 09:32 PM IST
विज्ञापन
100 crore issue for Ardh Kumbh haridwar

हरिद्वार में होने वाले अर्द्धकुंभ (2016) मेले के लिए राज्य सरकार ने प्राथमिकता वाले कार्यों के लिए सौ करोड़ जारी कर केंद्र सरकार को एक हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को मेले में तत्काल शुरू करने वाले कार्यों के लिए फौरी तौर पर सौ करोड़ रुपये की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को बीजापुर राज्य अतिथि गृह में अर्द्धकुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


मेले के लिए ढांचागत सुविधाओं में सड़क, पानी, बिजली, ड्रेनेज, पुल आदि पन्द्रह कार्य कार्य तत्काल शुरू कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही सीएम ने स्वच्छ गंगा परियोजना के लिए पांच सौ करोड़ रुपये की भी व्यवस्था की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य तत्काल शुरू

100 crore issue for Ardh Kumbh haridwar

सीएम ने बताया कि अर्द्धकुंभ मेले के लिए एक हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे गये हैं। कार्य के महत्व को देखते हुए राज्य सरकार ने सौ करोड़ की व्यवस्था अपने स्तर से की है, ताकि जरूरी कार्य तत्काल शुरू हो सकें।

इस धनराशि से ललतारो, ज्वालापुर पुल, खड़खड़ी से भूपतवाला तक एलीवेटेड रोड, सोनाली नदी पर डबल लेन पुल बनाने का कार्य तत्काल शुरू कर दिया जाएगा। सोल क्षेत्र में ब्रह्मकुंड की ओर जाने वाले दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गये थे। इन्हें ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में कृषि मंत्री डा. हरक सिंह रावत, नगर विकास मंत्री प्रीतम सिंह, मुख्य सचिव सुभाष कुमार, अपर मुख्य सचिव एस. राजू, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसएस. संधू, प्रमुख सचिव नागरिक आपूर्ति राधा रतूड़ी, सचिव पर्यटन डा. उमाकांत पंवार, सचिव वित्त भास्करानंद, सचिव नगर विकास डीएस. गर्ब्याल, मेलाधिकारी एवं जिलाधिकारी हरिद्वार डी. सेथिंल पांडियन आदि अधिकारी उपस्थित थे।

सीएस की अध्यक्षता में कमेटी गठित
सीएम ने अर्द्धकुंभ के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में अपर मुख्य सचिव वित्त के अलावा सचिव नगर विकास और मेलाधिकारी सदस्य होंगें। कमिश्नर की अध्यक्षता में गठित समिति अपने प्रस्ताव उच्च स्तरीय समिति में स्वीकृति के लिए रखेगी। मुख्यमंत्री ने पुराने मेला एक्ट को आज की आवश्यकता के अनुरूप संशोधित करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके लिए पर्यटन सचिव, नगर विकास सचिव की समिति बनाई है। मेला एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव समिति देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed