फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   10 trees behind the school pose a danger to the students

Dehradun News: विद्यालय के भवन के पीछे खड़े 10 पेड़ छात्रों के लिए बने खतरा

Mon, 09 Jun 2025 01:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
10 trees behind the school pose a danger to the students
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पश्चिमीवाला के पीछे एक कतार में खड़े 10 पुराने पेड़ हादसे का कारण बन सकते हैं। तेज हवा चलने पर पेड़ों की टहनियां टूट सकती हैं। अगर इसकी चपेट में छात्र-छात्राएं आते हैं तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्यालय के पीछे खड़े विशालकाय पेड़ आंधी-तूफान आने पर भवन की ओर झुकते हैं। टहनियां आए दिन टूटकर छत गिरती रहती हैं। विद्यालय के भवन की हालत भी ठीक नहीं है। बताया कि पेड़ों की जड़े भवन की बुनियाद तक पहुंच गई हैं। इससे विद्यालय जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। कहा कि भवन के पीछे इतनी संख्या में पेड़ नहीं होने चाहिए। वन विभाग को इसका संज्ञान लेना चाहिए। विद्यालय खुलने से पहले इन पेड़ों का कटान होना चाहिए। ताकि, बरसात में बच्चे सुरक्षित रहें।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी विनीता नेगी कठैत ने बताया कि जहां-जहां पेड़ खड़े हैं उन विद्यालयों की सूची मांगी गई है। सूची मिलने के बाद वन विभाग को पेड़ों की कटान के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed