फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   10 suspected patients examined on suspicion of Covid, report came negative

Dehradun News: कोविड की आशंका पर 10 संदिग्ध मरीजों की जांच, निगेटिव आई रिपोर्ट

Tue, 19 Dec 2023 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
10 suspected patients examined on suspicion of Covid, report came negative
I
विज्ञापन

IIकेरल में कोविड के नए वेरिएंट जेएन-1 की दस्तक के बाद दून के अस्पतालों में अलर्ट
I
I
I
केरल में कोविड के नए वेरिएंट जेएन-1 की दस्तक के बाद दून के अस्पतालों में अलर्ट जारी है। कोविड जैसे लक्षणों वाले संदिग्ध मरीजों की आरटीपीसीआर जांच करवाई जा रही है। मंगलवार को दून अस्पताल में आने वाले 10 संदिग्ध मरीजों के आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच की गई। हालांकि, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
I
I
I
Iदून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों के इलाज के प्रति सतर्कता बरती जा रही है। किसी मरीज में कोरोना जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं तो उसकी आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। मंगलवार को अस्पताल में 10 संदिग्ध मरीजों की कोविड जांच की गई। इन मरीजों को खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण थे। ये सभी लक्षण कोविड से मिलते जुलते हैं। हालांकि, सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोविड के सैंपल दून अस्पताल में लिए जाते हैं, लेकिन सैंपल की जांच पटेल नगर स्थित दून मेडिकल कॉलेज में बनी लैब में होती है।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iदून अस्पताल और कोरोनेशन में हो रही सैंपलिंग
I
Iजिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने बताया कि जिले में कोरोनेशन और दून अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। सीएचसी और पीएचसी पर अभी कोविड जांच की सुविधा नहीं है। जरूरत पड़ने पर यहां एंटीजन जांच शुरू करवाई जाएगी। लेकिन किसी प्रकार से घबराने वाली कोई भी स्थिति नहीं है। बुखार या जुकाम होने पर डाॅक्टर से सलाह लेकर उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iनए वेरिएंट के लक्षण
I
I
I
Iबुखार, लगातार खांसी, जल्दी थकान होना, नाक बंद या जाम हो जाना, नाक बहना, दस्त, सिर में दर्द।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed