फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   10 players from Uttarakhand will showcase their strength in the National Muaythai Championship.

Dehradun News: राष्ट्रीय मुएथाई चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे उत्तराखंड के 10 खिलाड़ी

Wed, 21 Jan 2026 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
10 players from Uttarakhand will showcase their strength in the National Muaythai Championship.
यूनाइटेड मुए थाई एशोसियेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित होने वाली सातवीं राष्ट्रीय सीनियर मुए थाई चैंपियनशिप में उत्तराखंड के 10 खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। चयनित खिलाड़ी इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन




मुए थाई एसोसियेशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी ने बताया, चैंपियनशिप 22 से 25 जनवरी तक हैदराबाद के एसएस कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी। इसमें देश भर के 800 से अधिक चयनित मुएथाई खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में मयंक गहतोडी, शिक्षा विभाग के दीपांशु रौतेला, 6 कुमाऊं रेजिमेंट के खिलाड़ी अनिल बोरा, यशपाल भट्ट, सूर्यांशु कैंतुरा, निखिलेश गहतोडी, आदित्य लटवाल, सपना जवाडी, संचिता पोखरियाल, हिमानी मेर शामिल हैं। इसके अलावा उत्तराखंड टीम की मुख्य कोच प्रज्ञा जोशी व मैनेजर नीलेश जोशी समेत राष्ट्रीय रेफरी दीपक नौटियाल भी उत्तराखंड दल का हिस्सा होंगे। सभी खिलाड़ी सीनियर आयु के विभिन्न भारवर्गों में हिस्सा लेंगे। मुए थाई खेल अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति आईओसी का स्थाई सदस्य खेल है। यह खेल ओलंपिक काउंसिल के एशियन यूथ गेम्स, एशियन इंडोर खेल, विश्व खेल, विश्व यूनिवर्सिटी खेल, विश्व मिलिट्री खेलों सहित विभिन्न जगहों पर खेला जाने वाला एकमात्र मार्शल आर्ट खेल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed