फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   10 new electric sub station in uttarakhand.

मार्च में चलने लगेंगे 10 नए विद्युत सब स्टेशन

Sat, 27 Feb 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
10 new electric sub station in uttarakhand.

उत्तराखंड ऊर्जा निगम ने अगले महीने तक प्रदेश में दस नए विद्युत सब स्टेशन चालू करने का दावा किया है। इसके अलावा 17 नए सब स्टेशन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे लोकल फाल्ट से होने वाली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकेगी।

विज्ञापन


निगम के प्रबंध निदेशक एसएस यादव ने बताया कि प्रदेश के सभी गांव और तोकों में बिजली पहुंचाने व विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस योजना बनाई गई है। राज्य और केंद्र सरकार की मदद से प्रदेश में कई जगह सब स्टेशन, अंडर ग्राउंड लाइन और अन्य कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत सब स्टेशनों का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ और रुद्रपुर में दो सब स्टेशन चालू
बृहस्पतिवार को गनई गांव (पिथौरागढ़) और रुद्रपुर सब स्टेशन चालू किए गए। निगम अधिकारियों का दावा है कि गनई सब स्टेशन से 105 गांवों के 4000 विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होगी। वहीं, रुद्रपुर में नए सब स्टेशन से लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सब स्टेशन होंगे अगले महीने चालू
दूरदर्शन केंद्र, पिरान कलियर, ऊर्जा निगम मुख्यालय, झाझरा, एमडीडीए कांपलेक्स, गैंडीखत्ता, रामनगर, सेक्टर-दो हरिद्वार, तीन बीघा और हल्द्वानी अगले महीने तक चालू कर दिए जाएंगे।


यहां निर्माण प्रक्रिया हुई शुरू
मिलन विहार, पीपली, एलबीएस मसूरी, आईएचएम नींबूवाला, थराली, मेहलचौरी, भराड़ीसैंण (गैरसैण), आदि बद्री, जैंती, मोहनेरी, बूंगाछीना, चोरगलिया, खटीमा शहर, ईसी रोड, मंगलौर, जसपुर और सर्किल ऑफिस रुड़की में भी नए सब स्टेशन बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वर्ष 2017 के अंत तक यह सभी विद्युत सब स्टेशन शुरू कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed