फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   10 crore spent on flood protection work, work still incomplete

Dehradun News: बाढ़ सुरक्षा कार्य पर 10 करोड़ खर्च, कार्य अब भी अधूरे

Thu, 19 Dec 2024 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
10 crore spent on flood protection work, work still incomplete
I
विज्ञापन

IIअमलावा नदी के किनारों पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए आरसीसी ब्लाॅक क्षतिग्रस्त
I
I
I
Iअमलावा नदी के किनारों पर क्षतिग्रस्त आरसीसी ब्लाॅक किसी भी समय बाजार क्षेत्र के लिए खतरा बन सकते हैं। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील अमलावा नदी पिछले कई साल से लगातार अपना रौद्र रूप दिखाकर लोगों को डरा रही है। जबकि, विभाग बाढ़ सुरक्षा के नाम करीब 9.80 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च कर चुका है। स्थानीय निवासियों ने किनारों की सुरक्षा को लगे ब्लाॅक ठीक करने व दैवीय आपदा के अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराने की मांग की है।
I
Iअमलावा नदी 2013-14 से लेकर 2019 व 2022 के बरसात में अपना रौद्र रूप दिखा चुकी है। आपदाओं में घर-मकान, छानी, सड़क आदि को व्यापक स्तर पर नुकसान पहुंचा था। हालांकि, समय-समय पर शासन व क्षेत्रीय विधायक के स्तर से बजट की व्यवस्था की जाती रही है, लेकिन 9.80 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च हो जाने के बाद भी आपदा के कार्य अब भी अधूरे पड़े हैं। इसके साथ ही अमलावा नदी के किनारों को सुरक्षित करने के लिए लगाए गए आरसीसी ब्लाॅक को भी अभी तक ठीक नहीं किया गया है। स्थानीय निवासी बलबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लाॅक के क्षतिग्रस्त होने से साहिया बाजार क्षेत्र की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। उनका कहना है कि सिंचाई विभाग को बरसात के पहले ब्लाॅक को ठीक करा लेना चाहिए।
विज्ञापन

I
I
I
Iउधर, सिंचाई विभाग अंबाड़ी के अधिशासी अभियंता पीएन राय ने बताया कि शेष कार्यों को पूरा कराने व क्षतिग्रस्त आरसीसी ब्लाॅक को ठीक कराने के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। शासन से बजट की स्वीकृति मिलते ही अधूरे कार्यों को पूरा करा लिया जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed