फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand udai celebration program in dehradun.

उत्तराखंड उदय उत्सव में एक हुआ उत्तराखंड

Wed, 04 Nov 2015 10:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Nov 2015 10:15 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand udai celebration program in dehradun.

उमर उजाला द्वारा आयोजित हो रहे उत्तराखंड उदय उत्सव की बहार पूरे प्रदेश में छाई हुई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के 16वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला उत्तराखंड उदय उत्सव के तहत वैद्य चंद्र प्रकाश कैंसर रिसर्च फाउंडेशन भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगा। राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर फाउंडेशन उत्तराखंड और विज्ञान विषय पर परिचर्चा भी आयोजित करेगा।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. केआर नारायणन इस फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य रहे हैं। फाउंडेशन के वैद्य बालेन्दु प्रकाश ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आठ नवंबर को आईएसबीटी बाईपास स्थित एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया जाएगा।
विज्ञापन


15 वर्षों के दौरान प्रदेश की विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्धियों पर चर्चा होगी। विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए यूकॉस्ट के निदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल को सम्मानित भी किया जएगा। उत्तराखंड और विज्ञान को जोड़ते हुए विशेषज्ञों के सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने केक काटकर मनाया जश्न
एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी में भी उत्तराखंड उदय का जश्न केक काटकर मनाया गया। यूनिवर्सिटी में कुलपति डॉ. यूएस रावत और कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने पूरे स्टाफ के साथ केक काटकर खुशी मनाई।

मंगलवार को हरिद्वार रोड स्थित विवि के कार्यालय में कुलपति डा. उदय सिंह रावत ने केक काटने के बाद सभी कर्मचारियों को अलग प्रदेश के पीछे आंदोलन की पृष्ठभूमि और इससे होने वाले फायदों के बारे में बताया। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वह इस खास मौके पर शपथ लें कि हमेशा अपने प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे।

विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने कहा कि अमर उजाला की यह मुहिम सराहनीय है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि सब मिलकर प्रदेश के विकास में योगदान दें। इस मौके पर भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

डॉल्फिन ने चलाया पॉलीथिन उन्मूलन अभियान
डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट आफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज में चल रहे उत्तराखंड उदय समारोह के दूसरे दिन छात्रों ने पॉलीथिन उन्मूलन अभियान चलाया। इसके तहत क्षेत्र में जाकर पॉलीथिन इकट्ठा करने के साथ ही ग्रामीणों को इससे होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।

इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन अरविंद गुप्ता ने कहा कि पॉलीथिन बेशक सुविधाजनक है लेकिन इससे ज्यादा यह नुकसानदेह है। उन्होंने सामूहिक रूप से पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाने पर जोर दिया। इस मौके पर प्राचार्य डा. शैलजा पंत निर्देशन में छात्रों ने रैली निकालकर जागरूकता भी फैलाई। इस कड़ी में बुधवार को इंस्टीट्यूट में केक कटिंग सेरेमनी के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

समरवैली स्कूल दिखाएगा उत्तराखंड पर फिल्म
उत्तराखंड उदय के तहत समरवैली स्कूल भी बढ़-चढ़कर सामने आया है। स्कूल के प्रिंसिपल कर्नल डा. जसविंदर सिंह (रिट.) ने बताया कि अमर उजाला की यह मुहिम हम सबके लिए अहम है।

हमें अपने बच्चों को उत्तराखंड के इतिहास के साथ ही यहां की संस्कृति के प्रति भी जागरूक करने की जरूरत है। इस क्रम में स्कूल में छह नवंबर को सुबह दस बजे उत्तराखंड उदय कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। इसमें बच्चों को एक ओर उत्तराखंड पर आधारित शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी तो कई प्रतियोगिताएं भी होंगी।

कासीगा में पांच को कटेगा केक
कासीगा स्कूल में भी उत्तराखंड की स्थापना का जश्न धूमधाम से मनाया जाएगा। स्कूल में पांच नवंबर को केक काटकर जश्न मनाया जाएगा। स्कूल की प्रिंसिपल डा. नीता बाली ने बताया कि प्रदेश की स्थापना का यह अहम मौका है। हम भी यहां की संस्कृति के प्रति छात्राओं को जागरूक करने के मकसद से अमर उजाला की इस मुहिम के तहत उत्तराखंड उदय का जश्न मनाएंगे।

एमकेपी में पुलिस की पाठशाला आज
एमकेपी प्रबंधन समिति की ओर से एमकेपी इंटर कॉलेज में बुधवार को उत्तराखंड उदय के तहत पुलिस की पाठशाला आयोजित की जाएगी। इसका मकसद कॉलेज की छात्राओं को इस अहम मौके पर नियम कानूनों के प्रति जागरूक करना है।

एमकेपी प्रबंधन सोसाइटी के अवैतनिक सचिव जितेंद्र नेगी ने कहा कि प्रदेश की स्थापना के इस मौके पर हम सबको एकजुट होकर जश्न मनाना चाहिए। पाठशाला में एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय छात्राओं को नियम और कानून की जानकारी देंगे।

ऐतिहासिक दिन को मनाए पूरे उत्साह के साथ
विधान सभा उपाध्यक्ष डा.अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य हमें राज्य आंदोलनकारियों खटीमा, मसूरी और मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों की बदौलत मिला है। नव सृजित राज्य है, जिसके स्थापना दिवस को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के साथ रहते हुए पहाड़ के लोग खुद को उपेक्षित महसूस करते थे, लेकिन राज्य गठन के बाद कई स्कूल उच्चीकृत हुए, अस्पताल बने, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी अब यह सुविधाएं पहुंची, 40 किलोमीटर के दायरे में तहसील और उप तहसीलों का गठन हुआ।

नवसृजित राज्य हैं, जो काम अधूरे रह गए हैं, वह भी समय के साथ पूरे होंगे। राज्य को लेकर शहीदों का जो सपना था उसे पूरा करने और उनकी जलाई लौ को आगे बढ़ाने के लिए हमें इस दिन को उत्साह के साथ मनाना चाहिए।

उत्तराखंड उदय पर घंटाघर के समीप कटेगी केक
घंटाघर के समीप पहाड़ी गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी के मूर्ति स्थल पर एक सामाजिक संस्था उत्तराखंड उदय महोत्सव के लिए जनचेतना कार्यक्रम आयोजित करेगी। संस्था से जुड़ी आरती गौड़ ने बताया कि अमर उजाला की मुहिम की हिस्सा बनते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत केक काटने से की जाएगी। समारोह में सरकार में दर्जाधारी अनिता विशिष्ट भाग लेंगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच कटेगा केक, मनेगा जश्न
उत्तराखंड राज्य के16 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में डिवाइन वैली सोसाइटी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगी। सात नवंबर को हर्रावाला चौक पर आयोजित होने वाला समारोह शाम चार बजे से शुरू होगा।

कार्यक्रम संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता ठाकुर संजय सिंह चौहान ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस एवं जन्मदिवस केउपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत केक सेरेमनी से होगी। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक रहेंगे।

समारोह के मुख्य आकर्षण का केंद्र गढ़वाली गायक राकेश कपरवाण होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डीएवी पीजी कालेज के अध्यक्ष राकेश सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रुचि भट्ट, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी देहरादून प्रवीण पुरोहित, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी गोविंद सती, ग्राम प्रधान चकतुनवाला धीरज भंडारी रहेंगे।

कार्यक्रम आयोजक मीना म्यूजिक एकेडमी, संगीतकार विश्वास मौर्य, हिमांशु, देवेश यादव, ज्योति कांडपाल रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सावित्री शिक्षा निकेतन के प्रधानाचार्य अजय सिंह चौहान, महिला मंगल दल की अध्यक्षा बबीता रावत, युवक मंगल दल केनीरज मौर्य, दुकानदार समिति के नीरज मौर्य, किसान सहकारी समिति के निदेशक गणेश बहादुर सिंह, पूर्व प्रधान मूलचंद शीर्षवाल का सहयोग रहेगा।


सहयोग में प्रताप सिंह, प्रमोद यादव, जयप्रकाश जायसवाल, शिव कुमार तोमर, यशपाल शर्मा, संदीप जायसवाल, गौरव, विश्वजीत सिंह, विनोद बिष्ट, अरविंद ढुकलान रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed