फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women protection cell formed in dehradun

देहरादून में बना वुमेन प्रोटेक्शन सेल

Sat, 10 Nov 2012 12:19 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sat, 10 Nov 2012 12:19 PM IST
विज्ञापन
women protection cell formed in dehradun

महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता बताने वाले एसएसपी केवल खुराना ने चार्ज लेने के तीसरे दिन ही राजधानी में वुमेन प्रोटक्शन सेल का गठन कर दिया। सब इंस्पेक्टर रवि सैनी को इसका इंचार्ज बनाया गया है। सेल ने भी शुक्रवार से ही अभियान शुरू कर दिया।

विज्ञापन


अभियान के तहत कई जगह छापे मारकर बीस मनचलों को पकड़ा गया। उन्हें कड़ी हिदायत देकर छोड़ा गया। सेल के इंचार्ज रवि सैनी ने बताया कि त्योहारों पर बाजारों में बड़ी संख्या में महिलाएं निकलती हैं। कई बार उनसे छेड़खानी के मामले सामने आते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए शहर के ऐसे इलाकों को चिह्नित कर छापे मारे जा रहे हैं, जहां मनचलों की सक्रियता दर्ज की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार को एमकेपी रोड, हेरिटेज चौराहा, ब्राइटलैंट के पास और गांधी पार्क में छापेमारी की गई। इस दौरान पकड़े गए बीस युवकों से करीब आधे घंटे तक पूछताछ की गई। बाद में उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। दीपावली तक अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed