फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   twins sisters of dehradun climbed everest

जुड़वां बहनों ने दून का नाम किया रोशन

Mon, 20 May 2013 01:53 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Mon, 20 May 2013 01:53 PM IST
विज्ञापन
twins sisters of dehradun climbed everest

देहरादून की दो बेटियों का नाम रविवार की सुबह इतिहास के पन्नों पर स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो गया।

विज्ञापन


जुड़वा बहनें ताशी मलिक (21) और नुंग्शी मलिक (21) ने एवरेस्ट पर झंडा फहराकर उत्तराखंड का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।

इससे पहले भी कई पर्वतारोहण अभियान में कामयाबी दर्ज कर चुकी ताशी और नुंग्शी के लिए एवरेस्ट फतह करना एक सपना था।

रविवार की सुबह 7:40 बजे अचानक सेटेलाइट फोन की धीमी आवाज में बेटियों की गौरवान्वित करने वाली आवाज पिता कर्नल (रि) विरेंद्र सिंह मलिक के मोबाइल पर आई,’ पापा हमने कर दिखाया’।

रातभर इस आवाज को सुनने को बेताब पिता की आंखों में एक नई चमक तैर गई।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को दून से मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

19 मई को सुबह चार सदस्यीय दल 8850 मीटर ऊंचाई पर तिरंगा फहराने में कामयाब रहा। दल में दो पाकिस्तानी भाई बहन मिर्जा अली (29वर्ष) व समीना बेग (22वर्ष) भी शामिल हैं।
विज्ञापन


ऐसे हुई एवरेस्ट फतह
रवाना होने के बाद पर्वतारोही दल ने नेपाल के पोखरा में दो सप्ताह तक प्रशिक्षण लिया। दस दिन काठमांडू रुके। 4 अप्रैल को फ्लाइट से लुकला पहुंचे। लुकला से नामचे बाजार पैदल गए। वहीं से ट्रैकिंग की शुरुआत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियों को लेकर डर रहता था
ताशी और नुंग्शी के पिता कर्नल विरेंद्र सिंह मलिक ने 2008 में 2/8 गोर्खा राइफल से स्वैच्छिक अवकाश ग्रहण कर लिया था।

उन्होंने कुपवाड़ा में दुश्मनों से डटकर लोहा लिया था लेकिन कभी दहशत नहीं हुई थी लेकिन जब से बेटियां पर्वतारोहण अभियान पर गई थी, तब से उन्हें हर समय चिंता लगी रहती थी।

उनकी मां अंजू थापा मलिक को जब से यह खबर मिली है, मानों पूरी दुनिया की खुशी उनके दामन में समां गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed