फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transport Corporation have bad facilities

महंगा किराया चुकाने के बावजूद यात्री परेशान

Wed, 10 Jul 2013 11:13 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Wed, 10 Jul 2013 11:13 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation have bad facilities

परिवहन निगम में डीलक्स बसों में सफर कराने के नाम पर यात्रियों से धोखा किया जा रहा है। साधारण बसों से दोगुना किराया वसूले जाने के बावजूद इन बसों में सुविधाओं आर्डिनरी बस जैसी भी नहीं हैं।

विज्ञापन


सड़क पर पूरे सफर में खड़-खड़ करती बसों में न तो टीवी चलते हैं, न ही यात्री अपने फोन, लैपटाप यहां चार्ज कर सकते हैं। इसे लेकर यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन परिवहन निगम का रवैया साफ करता है कि उसे मुसाफिरों की कोई चिंता नहीं।
विज्ञापन


एलसीडी टीवी लंबे समय से खराब
रोडवेज में सुविधा के हिसाब से वाल्वो को टाप माना जाता है। इस बस में दिल्ली तक का किराया प्रति यात्री 634 रुपये है। लेकिन, दून से चलने वाली सभी 16 बसों के एलसीडी टीवी लंबे समय से खराब हैं। चार्जिंग साकेटों का पता नहीं, एसी ब्लोअर भी ठीक से काम नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पर कुछ समय पूर्व निगम प्रबंधन ने बसों में सुविधाएं घटाने का फैसला करते हुए शीशों से पर्दे हटा दिए। अब बिना एसी के यात्रियों को धूप की तेज रोशनी चुभती है तो रात को सड़क पर चलने वाले वाहनों की लाइट सीधे भीतर पड़ती है।

हाईटेक बसें भी पुरानी
दूसरी ओर, निगम की निजी एसी और हाईटेक बसों में भी ज्यादातर पुरानी हो चुकी हैं। चलने पर ये खड़खड़ाती हैं। इनके एसी और पंखे भी खराब हैं। ऐसे में यात्रियों को साधारण बस से काफी ज्यादा किराया चुकाने के बाद सकून नहीं मिलता है।


इसकी शिकायत कई यात्री कंडक्टर के साथ ही बस में लिखे अधिकारियों के नंबर पर भी करते हैं। लेकिन इसका स्थाई समाधान नहीं निकाला जा रहा है।

सफर में मिलने वाली सुविधाओं में खराबी के संबंध में कई बार यात्री नाराजगी जताते हैं। यूनियन ने कई बार इस मामले पर एआरएम डीलक्स पीके भारती से शिकायत की है, लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा है।
-केपी सिंह, क्षेत्रीय मंत्री, रोडवेज कर्मचारी यूनियन

डीलक्स क्लास बसों में तय मानकों से सुविधा में कटौती हो रही है तो यह वाकई गंभीर समस्या है। मैं खुद अभियान चलाकर इसे दिखवाऊंगा।
- दीपक जैन, महाप्रबंधक (तकनीकी), रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed