{"_id":"4400c612-d8c6-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"thousands-of-people-are-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा के बाद कहां गए ये लोग?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा के बाद कहां गए ये लोग?
देहरादून/ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2013 03:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में आपदा भले ही थम गई हो, लेकिन अभी भी इसका कहर जारी है। अभी भी हजारों लोग लापता हैं। 16 जून को आपदा आई और 14 जून को करीब 13 हजार तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ में दर्शन किए थे। अभी तक लगभग 1000 हजार से ज्यादा लोगों के सेना ने रेस्क्यू कर बचाया है। बाकी बचे 12 हजार लोग अभी भी लापता हैं।
विज्ञापन
जोशीमठ से केदारनाथ धाम जाने के लिए 14 किमी. की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। यहां बुजुर्ग, बीमार और बच्चों को केदारनाथ पहुंचाने के लिए डोलियों की व्यवस्था है। इसके साथ ही दूरी को तय करने के लिए जोशीमठ से 5500 खच्चर भी रजिस्टर हैं।
विज्ञापन
आपदा के बाद अभी यह नहीं पता लग पाया है कि आखिर ये 5500 खच्चर, इनके मालिक और इनमें सवार यात्री कहां हैं? इससे अंदाजा लगा जा सकता है कि साढ़े पांच हजार खच्चरों सहित लगभग 11 हजार लापता हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही केदारनाथ में डंडी से जाने वाले 2800, कंडी से जाने वाले 500, 1000 होटल कर्मचारी, 500 व्यापारी, 700 सरकारी कर्मचारी, 100 पुरोहित और 120 सुलभ इंटरनेनल के कर्मचारी सहित करीब पांच हजार सात सौ बीस लोग भी लापता हैं।