फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road accident takes one life

मरने वाला हूं, जल्दी-जल्दी पूछ लो...

Sat, 15 Jun 2013 11:06 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sat, 15 Jun 2013 11:06 AM IST
विज्ञापन
road accident takes one life

मरने वाला हूं जल्दी-जल्दी पूछ लो...यह कहना था हादसे में गंभीर घायल युवक का। उसका शरीर इस कदर फट गया था कि उसकी आंतें बाहर आ गई थीं। शरीर खून से लथपथ था। पुलिस के जवान उसे हौसला दे रहे थे और वह हादसे का विवरण बता रहा था। लेकिन अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई..।

विज्ञापन


इस युवक ने दफ्तर पहुंचने की जल्दी में अपनी जान गंवा दी। ट्रक और कार के बीच से निकलते वक्त वह स्कूटी समेत ट्रक के नीचे आ गया। समय से एंबुलेंस नहीं आने के कारण वह डेढ़ घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। बाद में देरी से पहुंची एंबुलेंस से उसे मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया था।
विज्ञापन


मूल रूप से थराली (चमोली) निवासी मनमोहन बहुगुणा (25) मोथरोवाला पुष्प कुंज में किराये में रहता था। एमबीए करने के बाद उसको रायपुर स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी मिली थी। शुक्रवार सुबह 10 बजे वह ऑफिस के लिए निकला। देर होने की वजह से वह स्कूटी तेज चलाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंडल कार से टकरा गया
बंजारावाला स्थित बंगाली कोठी पार कर मोथरोवाला रोड पर पहुंचा तो बोरवेल ड्रिल ले जा रहे 12 टायरा ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इसी वक्त आगे से कार आ गई। ट्रक-कार के बीच से स्कूटी निकालने के लिए रफ्तार बढ़ाई तो सड़क संकरी होने की वजह से स्कूटी का हैंडल कार से टकरा गया और वह अनियंत्रित होकर गिर गया।

गिरते ही उस पर ट्रक चढ़ गया। उसकी चीख सुनकर चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एसओ नेहरू कॉलोनी अबुल कलाम ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।


डेढ़ घंटे देरी से पहुंची एंबुलेंस
प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि यदि वक्त पर एंबुलेंस पहुंचती तो मनमोहन की जान बच भी सकती थी। गौरव असवाल ने बताया कि एंबुलेंस के लिए कई बार काल की गई। लेकिन पहले बताया गया कि सभी 108 एंबुलेंस व्यस्त हैं। बाद में प्रेमनगर क्षेत्र से 108 को बुलाया गया। तकरीबन डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। डेढ़ घंटे तक मनमोहन सड़क पर तड़पता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed