फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nagar nigam plays drama

बीस मिनट में खत्म हुआ नगर निगम का ‘ड्रामा’

Thu, 13 Jun 2013 11:29 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Thu, 13 Jun 2013 11:29 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam plays drama

शहर के फुटपाथों से कब्जे हटाने का नगर निगम के अभियान का ‘ड्रामा’ बुधवार को दून हास्पिटल चौक से द्वारका स्टोर तक चला। करीब दो किलोमीटर लंबी दूरी में यह अभियान महज बीस मिनट में खत्म हो गया। इस दौरान कुछ भिखारियाें और दो-चार होर्डिंग्स को फुटपाथ से हटाने के बाद टीम लौट गई।

विज्ञापन


भिखारियों को खदेड़ा
बुधवार को नगर निगम की टीम सुबह 11:45 बजे दून हास्पिटल चौक पर पहुंची। ठीक 11:50 बजे अभियान का आगाज किया गया। अस्पताल के ठीक सामने नगर निगम की दीवार से सटकर बने फुटपाथ पर बैठे भिखारियाें पर टीम की नजर पड़ी। टीम ने इन भिखारियों को यहां से खदेड़ दिया। इसके बाद टीम आगे बढ़ी, लेकिन कहीं फुटपाथ पर कोई ‘कब्जा’ नजर नहीं आया।
विज्ञापन


बताया जा रहा था कि पहले से जानकारी की वजह से दुकानदारों ने अपने होर्डिंग, सामान आदि समेट लिए थे। द्वारका स्टोर तक चले अभियान के दौरान यूजीबी आर्ट गैलरी, कर्ल ऑन और एक फैशन शोरूम के होर्डिंग्स ही टीम को फुटपाथ पर लगे दिखे। इन्हें हटाने के बाद टीम ने 12:00 बजे अभियान खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज चकराता रोड की बारी
निगम की टीम आज चकराता रोड पर अभियान चलाएगी। अभियान घंटाघर से शुरू होकर बल्लूपुर चौक, जीएमएस रोड होते हुए मंडी तिराहे तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed