फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leaving B.tech, join Navy

बीटेक के बाद चुनी नौ सेना

Tue, 11 Jun 2013 11:08 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Tue, 11 Jun 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
Leaving B.tech, join Navy

दून की बेटी स्वाती भंडारी ने इंजीनियरिंग करने के बाद मोटे पैकेज छोड़कर नौसेना की राह पकड़ी है। स्वाती का टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत नौसेना में चयन हुआ है। अब वह केरल स्थित नौसेना अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त करेगी।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर निवासी स्वाती ने 12वीं तक की शिक्षा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय से प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने ग्राफिक एरा विवि से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने नौसेना की टेक्निकल एंट्री स्कीम के लिए आवेदन किया। एसएसबी और मेडिकल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्वाती को नौसेना में चयन का कॉल लैटर प्राप्त हो गया है।

विज्ञापन


सपना पूरा हुआ
स्वाती ने बताया कि अब वह केरल के एजीमला स्थित इंडियन नेवल एकेडमी से छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। यहां से वह बतौर सब लेफ्टिनेंट पासआउट होकर नौसेना का हिस्सा बन जाएगी। स्वाती के पिता निर्मल भंडारी जिला पंचायत विभाग में कार्यरत हैं। स्वाती ने बताया कि बीटेक के बाद उनके पास इंफोसिस कंपनी से जॉब ऑफर था, लेकिन वह सेना में जाना चाहती थी। एक साल की मेहनत के बाद उनका यह सपना पूरा हुआ। स्वाती की कामयाबी पर उनकी मां शकुंतला भंडारी भी बेहद खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed