{"_id":"096e2d7c-d322-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"jee-advance-s-answer-sheet-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस की आंसर शीट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई एडवांस की आंसर शीट जारी
देहरादून/ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2013 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपने जवाबों को रीचेक कर सकते हैं। पेपर 1 और पेपर 2 की ओएमआर आंसर शीट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। मुख्य बात यह है कि इसमें से अगर किसी विशेष सवाल पर अभ्यर्थी को आपत्ति है या उसकी मार्किंग दोबारा जानना चाहता है तो वह आवेदन करा सकता है।
विज्ञापन
अलग-अलग ओएमआर शीट
जेईई एडवांस की ओएमआर आंसर शीट में प्रश्न और उनका सही जवाब दिया गया है। वेबसाइट पर पेपर 1 और पेपर 2 की अलग-अलग ओएमआर शीट दी गई है। आपत्ति या रीचेकिंग के लिए 14 से 17 जून के बीच 500 रुपये के शुल्क पर आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
किसी खास सवाल या उसकी मार्किंग के लिए भी यही प्रावधान है। दो जून को आयोजित हुई जेईई एडवांस परीक्षा का परिणाम 23 जून को जारी किया जाएगा। इसमें कामयाब रहे अभ्यर्थी 24 से 30 जून के बीच सीट च्वाइस भर सकते हैं। सीट बंटवारे की प्रथम सूची चार जुलाई 2013 को जारी होगी।
विज्ञापन
यहां देखें ओएमआर आंसर शीट : www.jee.iitd.ac.in
बीआर्क के लिए 28 जून को परीक्षा
आईआईटी रुड़की और खड़गपुर में बीआर्क कोर्स में दाखिले के लिए 28 जून को आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट(आट) आयोजित होगा। इसके लिए ऑनलाइन 24 से 25 जून को आवेदन किया जा सकता है।