{"_id":"8d1f8c26-d258-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"high-court-order-about-city-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 24 सिटी बसों पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 24 सिटी बसों पर ब्रेक
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2013 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के आदेश के बाद डोईवाला रूट की 24 सिटी बसों के पहिये परिवहन विभाग ने जाम कर दिए हैं। अब तीस किमी लंबे रूट पर केवल 22 बसें रह गई हैं। बसों की संख्या आधी रह जाने से इस रूट पर हर रोज सफर करने वाले सैकड़ों मुसाफिरों को खासी परेशानियों का सामना करना होगा।
विज्ञापन
परेड ग्राउंड से डोईवाला, जौलीग्रांट तक वर्ष 2009 से पहले 26 सिटी बसें चल रही थीं। वर्ष 2009 में परिवहन विभाग ने 24 नई बसों को परमिट जारी किया। पहले से चल रही बसों के मालिकों ने विरोध जताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की। मामले में अंतिम निर्णय अभी बाकी है, लेकिन हाईकोर्ट ने संबंधित 24 बसों का संचालन रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
दोबारा स्टे के लिए प्रयास होगा
इससे पहले भी हाईकोर्ट ने नवंबर 2012 में बसें नहीं चलाने को कहा था। इसके बाद 19 नवंबर से एक जनवरी तक रूट पर 24 सिटी बसें नहीं चली थीं। प्रतिबंधित बस यूनियन के प्रधान रघुवीर सिंह ने बताया कि बार-बार बसों का संचालन रोकने से दिक्कतें हो रही हैं। बस मालिकों को किस्त भरने में परेशानी है, जबकि मुकदमा लड़ने पर भी खर्च हो रहा है। बताया कि हाईकोर्ट में दोबारा स्टे के लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, एआरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे का कहना है कि सभी 24 बसों का परमिट परिवहन कार्यालय में जमा करने का आदेश पहले जारी कर दिया गया था। मंगलवार को संबंधित बस चली तो उसे सीज कर दिया जाएगा।
बसों की चेकिंग करेगी होगी
डग्गामारी के खिलाफ अभियान शुरू देहरादून। राष्ट्रीयकृत मार्गों पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ सोमवार रात से परिवहन विभाग ने अभियान छेड़ दिया है। 15 जून तक चलने वाले अभियान में परिवहन विभाग की टीम देर रात और सुबह दून से दिल्ली और अन्य मार्गों पर चलने वाली बसों की चेकिंग करेगी।