{"_id":"553236f4-e9e8-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"heavy-rain-creats-problem-in-doon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2013 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप सड़क पर तेजी से वाहन चलाते हैं तो सावधान हो जाइये। राजधानी की तमाम सड़कों पर जगह-जगह सीवर के मेनहोल खुले पड़े हैं। यदि आप वाहन चलाते समय जरा भी चूके तो दुर्घटना होते देर नहीं होगी। यदि आप बारिश के समय ऐसी सड़कों पर चल रहे हैं तो और सतर्क हो जाइये।
विज्ञापन
बरसात में सड़कें जब जलमग्न होती हैं तो यह पता नहीं चलता कि सीवर का मेनहोल कहां है। ऐसे में यदि आप खुले मेनहोल के पास से गुजरे तो बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन संबंधित विभाग इस तरफ से निश्चिंत बना हुआ है।
विज्ञापन
खुले हैं मेनहोल
आढ़त बाजार में लक्खीबाग चौकी से गुरुद्वारे के बीच करीब 10 फीट की दूरी पर सीवर के दो मेनहोल हैं। एक का ढक्कन धंसने के बाद पत्थर डालकर पुलिस ने बेरिकेडिंग लगा दिया है, तो दूसरे से निकलने वाले गंदे पानी के कारण सड़क पर गड्ढे बन गये हैं। करीब 15 दिनों से इस जगह पर यही हाल है।
विज्ञापन
गिरकर घायल हो चुके हैं वाहन चालक
बरसात के समय सड़क पर पानी भरने के कारण यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। कई दोपहिया वाहन चालक यहां पर गिरकर घायल हो चुके हैं। लोनिवि निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता वीएन चौधरी का कहना है कि अक्तूबर से पहले सड़क कटिंग की इजाजत नहीं दी जाएगी।
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें