फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fear of clouds, a short sleep in the wastes

बादलों का खौफ, पलभर में उड़ा देता है नींद...

Thu, 04 Jul 2013 08:04 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Thu, 04 Jul 2013 08:04 PM IST
विज्ञापन
Fear of clouds, a short sleep in the wastes

बिंदाल नदी के किनारे बसी मलिन बस्ती के सैकड़ों लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। मौसम विभाग की ओर से दी गई भारी बारिश की चेतावनी और पुलिस द्वारा सुरक्षित जगह पर जाने की हिदायत के बावजूद फिलहाल लोग अपने घरों में ही कैद हैं।

विज्ञापन


आसमान में घिरते बादल इस इलाके के उन सैकडों लोगों की पेशानी पर बल डाल देते हैं, जिनके लिए बिंदाल का तट ही आसारा है। उन्होंने सुरक्षा के लिए मामूली जुगत भी लगा रखी है, लेकिन नदी आने की आशंका से एकबार फिर सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


बारिश की तैयारी के बारे में स्थानीय निवासी भोलू साहनी ने बताया कि आम दिनों में पानी बजरी के कट्टों से रुक जाता है। मगर बारिश होते ही नदी उफान में आ जाती है। तब बच्चों और सामान सहित पुल के समीप बने बड़े कॉम्पलेक्स में चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्ती में करीब 400 लोग रहते हैं। वहीं चुलहाय पासवान ने बताया कि बरसात में घर की चिंता किसे रहती है, बस अपनी जान की चिंता होती है। पानी बढ़ते ही समीप स्थित एक घर के आंगन में चले जाते हैं। बारिश में रात-रात भर उठे रहना पड़ता है।

वहीं टीचर्स कालोनी के मनोज ने बताया कि नाले में वैसे तो पानी कम ही आता है, लेकिन बीते साल इसके उफान में आने से काफी नुकसान हुआ था। जिस कारण अब नाले में पानी बढ़ते ही सभी लोग घर की छत में चले जाते हैं।

रिस्पना पुल के समीप नदी किनारे बसे लोग बारिश के समय प्राथमिक स्कूल के आंगन में शरण लेते हैं, तो काठबंगला इलाके के लोग घरों को छोड़कर ऊंचे स्थान पर चले जाते हैं।

पानी रोकने को लगाते हैं, गेट पर टीन
रायपुर रोड में लाडपुर पंचायत घर के समीप कालोनी में अक्सर पानी भरने की शिकायत रहती है। इस बार भी रास्ते पर बनी पुलिया बंद होने के कारण यहां स्थित घरों में पानी घुसने से लोगों को रात छत पर गुजारनी पड़ी थी, जिसके बाद रास्ते के ऊपर बनी पुलिया को तोड़ दिया गया।


स्थानीय निवासी थानेश्वर उपाध्याय ने बताया कि पानी भरते समय गेट के बाहर से टिन लगाकर ईंट की दीवार लगा देते हैं। इसके बाद भी पानी घर में घुसता ही है। कुछ ऐसा ही उपाय मोरोवाला क्षेत्र के निवासियों ने भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed