फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Municipal Corporation refused the order of the High Court

देहरादून नगर निगम ने हाईकोर्ट के आदेश की नहीं की परवाह

Wed, 03 Jul 2013 11:09 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Wed, 03 Jul 2013 11:09 AM IST
विज्ञापन
Dehradun Municipal Corporation refused the order of the High Court

अतिक्रमण से घिरे फुटपाथ खाली करने के हाईकोर्ट का आदेश प्रभावी नहीं हो सका है। इस बात की तस्दीक राजधानी की सड़कें, बाजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


वर्तमान में फुटपाथों पर पैदल चलना तो दूर, ये नजर भी कम आते हैं। अधिकांश व्यापारियों ने इन्हें अपनी दुकानों का हिस्सा जो बना लिया है।

नतीजा सिफर
हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने छह जून से फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की कसरत शुरू की थी। नगर निगम, लोनिवि, एमडीडीए के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस फोर्स और जेसीबी एवं अन्य वाहनों से सुसज्जित टीम ने सात दिन शहर के अलग-अलग हिस्सों में दौड़ लगाई। लेकिन नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन


बारिश के बहाने लगा ब्रेक
कई क्षेत्र तो ऐसे थे जहां निगम की टीम के लौटने के कुछ घंटे बाद ही पता नहीं लग पा रहा था कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला होगा। हाईकोर्ट के आदेश के नाम की जा रही खानापूर्ति पर भी बारिश के बहाने ब्रेक लग गया। जबकि अभियान शुरू करने से पहले तय किए गए सभी क्षेत्रों में नगर निगम की जेसीबी नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज

इस स्थिति में नगर निगम ने जहां अतिक्रमण हटाया, वहां दोबारा फुटपाथ घेरने वालों पर कार्रवाई के साथ मुकदमा दर्ज होगा, यह बड़ा सवाल है।

यहां खाली कराए गए थे फुटपाथ
6 जून-पलटन बाजार
7 जून-गांधी रोड
10 जून-राजपुर रोड
11 जून-नैनी बेकरी चौक से रिस्पना पुल
12 जून-दून हास्पिटल चौक से द्वारका स्टोर
13 जून-चकराता रोड पर हनुमान चौक तक
14 जून-प्रिंस चौक से त्यागी रोड होते हुए धर्मपुर तक

यहां तो अभियान प्रस्तावित तक नहीं हुआ
कालिका माता मंदिर रोड, मोती बाजार, बैंड बाजार, झंडा बाजार, मच्छी बाजार, डिस्पेंसरी रोड, हनुमान चौक, करनपुर रोड, डीएल रोड, कांवली रोड आदि।

शहर में बारिश से शुरू हुई परेशानियों से अभियान रुका था। अब पुलिस और नगर निगम की टीम आपदा प्रभावित क्षेत्रों में गई है। इसलिए अभियान पूरा करने में परेशानी हो रही है। जल्द इसे शुरू किया जाएगा।
- हर्षवर्धन मिश्रा, एएमएनए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed