{"_id":"d463a46a-e4b3-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"be-careful-walking-on-the-street-in-the-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा संभल कर भाई...दांई ओर गढ्ढा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा संभल कर भाई...दांई ओर गढ्ढा है
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2013 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून की सड़कों पर बारिश में बेपरवाह मस्ती में न चलें, क्योंकि कहीं पर भी पानी से भरा गड्ढा आपको दुघर्टनाग्रस्त कर सकता है। शहर की सड़कों पर कदम-कदम पर बने ये गड्ढे दुघर्टना को दावत दे रहे हैं, तो कहीं 10 मीटर सड़क गांव की कच्ची सड़क जैसी दिखने लगी है।
विज्ञापन
हाल यह है करीब चार महीने पहले ही बनी रायपुर रोड भी धंसने और उखड़ने लगी है। इसके बावजूद विभाग अभी तक सड़कों को सुधार नहीं सका है। गड्ढों के कारण दोपहिया सवार इनसे बचने के चक्कर में गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। वहीं गड्ढों से लगने वाले झटकों से कमर दर्द और पीठ दर्द जैसी समस्याएं भी होने लगी हैं।
विज्ञापन
चार माह में धंस गई नई बनी रायपुर रोड
लंबे इंतजार के बाद करीब 4 महीने पहले बनी रायपुर रोड दूर से एकदम चकाचक दिखाई देती है। मगर लाडपुर बाजार पार करते ही करीब डेढ़ फीट गहरी धंसी रोड वाहनों को ब्रेक लगाने के लिए मजबूर कर देते हैं। इसके सामने कालोनी से बाहर निकलते से गड्ढा होने के कारण कई दोपहिया वाहन यहां गिरते-गिरते बच चुके हैं।
विज्ञापन
इसके सामने दुकान चलाने वाले मुन्ना ने बताया पहली बारिश में ही यहां पर सड़क धंस गई थी, जिसके बाद इसे देखने कोई नहीं पहुंचा है। वहीं रायपुर रोड से जुडी नालापानी रोड में भी शुरू होते ही गड्ढे दिखाई देते हैं। वहीं रायपुर रोड स्थित काली मंदिर के सामने सीसी रोड पर दो बड़े गड्ढे हादसों का इंतजार कर रहे हैं।
बृहस्पितवार की दोपहर गड्ढे से बचने के चक्कर में एक स्कूटी सवार कार से टकराकर यहां गिर भी गया। सहस्रधारा क्रॉसिंग से आगे पेयजल लाइन के लिए खोदी गई सड़क बनाने के बाद धंसने से यहां बड़ा गड्ढा बना है, जो सामने से दिखाई नहीं देने के कारण खतरनाक बना हुआ है।
वहीं लोनिवि के सहायक अभियंता मो. यूसुफ का कहना है कि रायपुर रोड पर करीब 65 लाख में हॉटमिक्स का काम हुआ है। इससे पहले एडीबी ने पेयजल लाइन बिछाने के बाद सड़क को अच्छी तरह नहीं भरा, इस कारण यह धंस रही है। इसके लिए एडीबी से मरम्मत खर्च मांगा जाएगा।
सहस्रधारा रोड पर दिख रहा सिर्फ कीचड़
मसूरी बाईपास के रूप में पहचानी जा रही सहस्रधारा रोड भी बारिश में कई जगह धंस गई, जिसे मरम्मत कर छुपाया जा रहा है। मगर नालापानी चौक से आगे करीब 10 मीटर लंबी सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे दिखाई देते हैं। कीचड़ और पानी से भरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए भी समस्या बन रहे हैं।
इस जगह पर सड़क की हालत गांव की कच्ची सड़क से भी बदतर है। वहीं सहस्रधारा क्रॉसिंग पर सीवर लाइन का ढक्कन धंसने से यहां गड्ढा बन गया है। बीच चौराहे पर बना यह गड्ढा भी खतरा बन रहा है।
वहीं लोनिवि ऋषिकेश खंड के सहायक अभियंता वीसी पंत ने बताया कि सड़क पर 55 लाख रुपए में हॉटमिक्स कार्य किया गया था। इस जगह पर पानी भरने की समस्या रहती है। इस कारण यहां सड़क खराब है, बरसात थमते ही इसे सही करा दिया जाएगा।
सहारनपुर रोड पर सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे
निरंजनपुर मंडी से शुरू होकर प्रिंस चौक तक जाने वाली सहारनपुर रोड पर आजकल चलना खतरे से खाली नहीं है। यहां आजकल वाहन सवारों को गाड़ियों से कम गड्ढों से बचकर अधिक निकलता पड़ता है। सड़क धंसने के कारण मंडी से मातावाला बाग के समीप तक करीब 50 से अधिक जगह सड़क धंस चुकी है।
वहीं सड़क उखड़ने के कारण लोगों बार-बार झटके लगने से पीठ संबंधी समस्याएं भी होने लगी है। वहीं गुरु रोड के समीप सड़क पर बना करीब डेढ़ मीटर चौड़ा गड्ढा भी दस दिन बीतने के बावजूद भरा नहीं जा सका है। वहीं जगह-जगह उखड़ी सड़क भी दोपहिया वाहन सवारों के लिए मुसीबत बनी हुई है।
दूसरी ओर लोनिवि निर्माण खंड के अधिकारी अब सड़क के नवीनीकरण की बात कह रहे हैं। जानकारी के अनुसार करीब 3.07 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 1.27 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाया गया है। बरसात बात सड़क बनाई जा सकेगी।