{"_id":"8a382834-d194-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"bang-on-nanda-devi-rajjat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा देवी राजजात झांकी की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा देवी राजजात झांकी की धूम
देहरादून/ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाली, कुमाऊंनी प्रस्तुतियों के बीच नंदा देवी राजजात की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। परेड ग्राउंड में रविवार शाम जब मां की डोली लिए भक्तों की टोली निकली तो हर कोई भक्ति भाव से भर उठा। मन्नत संस्था की ओर से यहां दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था, जिसका समापन हो गया। रामेश्वर की तर्ज पर सेट सजाया गया था।
विज्ञापन
पुणे (महाराष्ट्र), अहमदाबाद (गुजरात), इंदौर (मध्य प्रदेश), जयपुर (राजस्थान), दिल्ली और चंडीगढ़ में आयोजन के बाद संस्था के कलाकार दून पहुंचे थे। आयोजक गणेश सनवाल के अनुसार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन पिंडरधारी बाधवाणी संस्कृति समिति, थराली (चमोली) और संस्कार पर्यावरण सांस्कृतिक संस्था, अल्मोड़ा के सहयोग से किया गया था। खुशी जोशी, गोविंद, हेमंत पंत समेत कई गीत-संगीतकारों ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन