{"_id":"11-68627","slug":"Dehradun-68627-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ और बारिश से गन्ने की फसल तहस-नहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ और बारिश से गन्ने की फसल तहस-नहस
Dehradun
Updated Tue, 20 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
डोईवाला। सोमवार को तेज आंधी और तूफान से खेतों में खड़ी गन्ने की फसल तहस-नहस हो गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि मौसम की बेरुखी से करीब 250 बीघा गन्ने की फसल को क्षति पहुंची है। जिसका सीधा असर किसानों की आर्थिकी पर पडे़गा।
दोपहर में अंधड़ और मूसलाधार बारिश क्षेत्र के किसानों के लिए आफत बनकर आई। प्रचंड हवाओं से खेतों में खड़ी गन्ने फसल औंधे मुंह गिर गई। दूधली, नागल ज्वालापुर, बडोवाला, झडाैंद आदि क्षेत्रों में फसल को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही।
किसान दरपान वोहरा ने बताया कि गन्ने की फसल खेत में गिर जाने से कीड़ा लग जाता है जो फसल को नष्ट कर देता है। बताया कि गन्ने के गिर जाने से किसानों की पैदावार पर असर पडे़गा। किसान करन वोहरा ने बताया कि गन्ने की फसल अगर गिर जाती है तो उससे पौधा दोबारा पनप नहीं पाता है और गन्ने का रस भी कम हो जाता है। खराब मौसम से तमाम किसानों की गन्ने की फसल प्रभावित हुई है।