{"_id":"11-68337","slug":"Dehradun-68337-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरती को मिला नेशनल मेरिट अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरती को मिला नेशनल मेरिट अवार्ड
Dehradun
Updated Tue, 13 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
कालसी। महर्षि अरविंद घोष डाकपत्थर की 11वीं की छात्रा आरती को वर्ष 2013 की बोर्ड परीक्षाओं में 89.69 अंक प्राप्त करने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा डा. अंबेडकर राष्ट्रीय नेशनल मेरिट अवार्ड से नवाजा गया है। अवार्ड के तहत आरती को 40,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। पूरे भारत से इस अवार्ड के लिए 250 छात्रों का चयन किया गया था। मूल रूप से खुन्ना अलमान तहसील कालसी निवासी आरती अपने माता-पिता के साथ कालसी बाजार में रहती है। आरती के पिता जोध लाल सीआईएसएफ में सिपाही के रूप में तैनात है, जबकि माता शीला देवी गृहणी हैं। आरती को अवार्ड मिलने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अधिकारियों के अनुसार पछवादून और जौनसार बावर से सिर्फ आरती को ही इस अवार्ड के लिए चुना गया है। सोमवार को एसडीएम एमएस बर्निया और तहसीलदार हरी दत्त जोशी ने आरती को यह अवार्ड सौंपा।
विज्ञापन