{"_id":"11-67482","slug":"Dehradun-67482-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने सुनाई विधायक को खरी-खरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने सुनाई विधायक को खरी-खरी
Dehradun
Updated Fri, 26 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कैंट से भाजपा के विधायक हरबंश कपूर के नेतृत्व में स्कूल वैन एसोसिएशन के नेता एसएसपी से मिले और परमिट जारी होने तक वाहन संचालित करने की अनुमति मांगी। इस पर एसएसपी ने इन्हें खरी-खरी सुना दी। कप्तान ने कहा कि वह कैसे बिना परमिट के वाहन चलाने के आदेश दे सकते हैं? अगर कोई दुर्घटना हो जाएगी तो कौन जिम्मेदार होगा?
बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल वैन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता और अन्य पदाधिकारी कैंट विधायक के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय पहुंचे। हरबंश कपूर ने कप्तान से कहा कि पुलिस स्कूल वैन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई न करे। आरटीओ से परमिट जारी होने तक इन्हें वाहन चलाने की अनुमति दी जाए।
एसएसपी ने नियमों का हवाला देते हुए इस मांग को खारिज कर दिया। इस पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि पांच साल से बिना परमिट के वाहन चल रहे हैं। हर बार पुलिस कार्रवाई करती है, लेकिन बाद में सब पहले जैसा हो जाता है। यह सुनकर कप्तान का पारा चढ़ गया। एसएसपी बोले ‘तो आप चाहते हैं कि नियम टूटते रहें और मैं आंखें मूंद लूं’।
विज्ञापन
इसके बाद एसएसपी विधायक से मुखातिब हुए और बोले कि ‘एक बात बताइये। अगर हमें पता होता कि केदारनाथ में आपदा आने वाली है तो हम सभी को बचा सकते थे ना। वैसे ही जब हमें पता है कि बिना परमिट के वाहन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बच्चों को ठूंस-ठूंस कर ढो रहे हैं, तो क्या अब हम भी किसी दुर्घटना का इंतजार करें।’ कप्तान की बात सुनकर सभी वहां से चलते बने।