फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मोक्ष के लिए अंतिम संस्कार जरूरी

मोक्ष के लिए अंतिम संस्कार जरूरी

Mon, 22 Jul 2013 05:33 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Mon, 22 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। केदार बाबा की घाटी में मृत्यु मात्र से मोक्ष नहीं मिल जाता। पुराणों में उल्लेख है कि मोक्ष के लिए विधिविधान पूर्वक अंतिम संस्कार जरूरी है। शव न मिलने की स्थिति में पर्णसर श्राद्ध आवश्यक हो जाता है।
विज्ञापन

ज्योतिषियों की मानें तो जिन लोगों के शव नहीं मिले हैं, उनके अंतिम संस्कार के लिए अलग विधि है। पर्णसर श्राद्ध के तहत पंडित कुशा (विशेष प्रकार की घास) का पुतला बनवाते हैं। पुतले के सिर के पास दीपक जलाया जाता है। दीपक के शांत (बुझने पर) होने के बाद पुतले को गंगा तट पर जलाया जाता है। पुतले की राख गंगाजी में प्रवाहित कर दी जाती है। इसके बाद मृत व्यक्ति की क्रिया में बैठा जाता है। ऐसे लोगों की नारायण बलि और पिंडदान भी आवश्यक माना गया है।
विज्ञापन


पुराणों में है जिक्र
उत्तराखंड विद्वत सभा के उपाध्यक्ष आचार्य भरत राम तिवारी बताते हैं कि ब्रह्मांड पुराण, अग्नि पुराण सहित अन्य धार्मिक पुराणों में पर्णसर श्राद्ध का विवरण मिलता है। हिंदू धर्म में मृत व्यक्ति के शरीर को दफनाया नहीं जाता बल्कि जलाया जाता है। केदारनाथ में जो लोग मलबे में दफन हो गए, उनका पूर्णत: क्रिया-कर्म आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराणों में अंतिम संस्कार का जिक्र
ब्राह्मण सभा के प्रधान आचार्य पवन शर्मा कहते हैं कि धार्मिक पुराणों में अंतिम संस्कार कई प्रकार का है। जिस प्रकार से व्यक्ति की मौत होगी, उसी अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया जाता है। बात सिर्फ केदारघाटी की नहीं है। यदि किसी व्यक्ति की मौत सर्प दंश से होती है, तो उसे 6 माह दफनाने के बाद ही जलाया जाता है।


मोक्ष-कामना के लिए यज्ञ
ब्राह्मण सभा की ओर से केदारनाथ में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए तीन घंटे तक पाठ और यज्ञ का आयोजन किया गया। प्रकाश विहार स्थित परशुराम मंदिर में विष्णु-सहस्त्रनाम का पाठ हुआ। इस मौके पर ब्राह्मणों ने शोक-संवेदनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed